weather

Haryana Weather News: हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक, गिर सकता है 7 से 8 डिग्री पारा, जानिए कैसा रहने वाला है मौसम?

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather News: हरियाणा में भारी बारिश और तपती धुप के बाद अब जाकर वहां के लोगों को राहत मिली है। लेकिन यह राहत ज्यादा लम्बे समय तक नहीं टिकने वाली है। दरअसल हरियाणा में ठंड ने दस्तक दे दी है। लगातार ठुण्डी हवाओं का का आना जाना लगा हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह शाम हल्की ठंड सताने लगी है। ऐसे में लोगों को अब रात में एसी की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। हालांकि, दिन में धूप निकलने की वजह से गर्मी जरूर लगती है। आइए जानते है कि आज का मौसम कैसा रहने वाला है।

  • जानिए अगले 6 दिन कैसा रहने वाला है हरियाणा का मौसम?
  • जानिए आज का तापमान

Chandigarh News: सेना अधिकारी के घर में डाला डाका, चोरों के हाथ लगी भारी रकम और आभूषण

जानिए अगले 6 दिन कैसा रहने वाला है हरियाणा का मौसम?

IMD के मुताबिक हरियाणा में अगले छह दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इस बीच बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के तापमान में 7 से 8 डिग्री गिरावट आ सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि, इस बार पाकिस्तान की ओर से 24 अक्टूबर को चलने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे पहाड़ों में बर्फबारी और हरियाणा के मैदानी इलाकों में ठंड पड़ेगी।

 

CM Nayab Saini को मिले नए चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी, जानें आखिर किसको मिली प्रदेश की ये सबसे अहम जिम्मेदारी ?

जानिए आज का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के कई जिलों में आज यानी 19 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है । साथ ही अगर बात करें रविवार की तो इस रविवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। रविवार को भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। रविवार के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं भी घूमने जा सकते हैं। लेकिन इस दिन मौसम में हलकी फुलकी नमी रहने वाली है।

Kidnapping : भाई के झगड़े में की थी हस्तक्षेप, आरोपियों ने पहले की पिटाई, फिर कार में डालकर ले गए

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Ajay Yadav Statement: कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पार्टी पर भड़के अजय यादव, खोलकर रख दिए सारे राज

हरियाणा में कांग्रेस से इस्तीफा लेने के बाद आज अजय यादव ने कांग्रेस की साड़ी…

4 mins ago

Liquor Shop Robbery : करनाल में गन प्वाइंट पर लिया शराब ठेका और…, वारदात से बढ़ी यहां दहशत

पुलिस ने मामला दर्ज कर नकाबपोश बदमाशों की तलाश की शुरू Robbery Liquor Shop India…

6 mins ago

Haryana Goverment Job: हरियाणा में युवक को मिलीं दो नौकरियां, लेकिन फिर भी क्यों निराश नजर आए घरवाले, जानिए असल वजह

हरियाणा में CM सैनी ने सरकार बनाते ही युवाओं को रोजगार दिलवाना शुरू कर दिया…

21 mins ago

Haryana Jind Crime: जींद के SDM के गनमैन ने खुद को मारी गोली, घर के बाहर लहूलुहान पड़े मिले पुलिसकर्मी

हरियाणा के जींद से एक दिल-दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, जींद…

49 mins ago

Vipul Goyal : जो-जो फैसले संकल्प पत्र में…, ये बोले कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

तीसरी बार हरियाणा में कोई भी सरकार रिपीट करना ऐतिहासिक India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

1 hour ago

Karwa Chauth 2024 : सुहागिनों का पर्व है करवा चौथ, जानें इतने बजे हो सकेगा चांद का दीदार

पर्व के दिन सुबह से ही सज धजकर तैयार हो जाती हैं महिलाएं India News…

1 hour ago