weather

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की विदाई या अब भी बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने कर डाली भविष्यवाणी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather Update: हरियाणा में कई दिनों से बारिश नहीं हो रही जिसके चलते हरियाणा के लोगों को तपती गर्मी और धुप का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हरियाणा में अब मानसून वापसी की अटकलें लगाई जा रही हैं। मौसम म=विभाग के अनुसार 25 से मानसून की विदाई के आसार जताए हैं। लेकिन देखा जाए तो पिछले चार दिनों से बारिश नहीं होने से दिन के पारे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं 24 घंटे के अंदर कुरुक्षेत्र में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 37.6 रिकॉर्ड किया गया।

  • कल से मौसम के बदलेंगे मिजाज
  • 29 सितंबर तक मौसम में होगा बदलाव

Haryana Farmers Protest: ‘कांग्रेस सत्ता में आई तो शंभू बॉर्डर…’, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों को प्रदर्शन के लिए दिया बढ़ावा

कल से मौसम के बदलेंगे मिजाज

वहीं आशंका जताई जा रही है कि हरियाणा में अब भी बारिश के आसार हैं। दरअसल, मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ जाने और नमी वाली हवाओं में कमी आने से 25 सितंबर तक मानसून की सक्रियता में कमी से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खुश्क रहेगा। वहीं उत्तरी जिलों पंचकूला, पूर्वी यमुनानगर, अंबाला, उत्तरी कुरुक्षेत्र, कैथल, उत्तरी जींद, उत्तरी फतेहाबाद, उत्तरी सिरसा में हल्की फुल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान हवा उत्तर पश्चिमी रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है, वहीं लेकिन 25 सितंबर के बाद एक बार फिर नमी वाली हवाएं चलेंगी और राज्य में फिर से मानसून के एक्टिव होने के पूरे आसार हैं।

Haryana Election 2024: सोनीपत के कांग्रेस प्रतियाशी आएंगे जेल से बाहर, HC ने लिया बड़ा फैसला

29 सितंबर तक मौसम में होगा बदलाव

वही मौसम वभाग ने इस बात की उम्मीद जताई है कि हरियाणा में अभी मानसून की दो दिन वापसी नहीं होगी। 29 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। वहीं हरियाणा के कुछ जिलों में बूंदा बंदी भी हो सकती है। साथ ही ठंडी हवाएं चलने की उम्मीद है । लेकिन कुछ दिनों से हरियाणा में तेज धुप और भीषण गर्मी देखने को मिली वहीं तापमान में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई।

Amit Shah Rally: कांग्रेस ‘दलित विरोधी’ पार्टी है, उसने कुमारी शैलजा…, हरियाणा में रैली के दौरान बोले शाह

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Haryana Assembly Election: ‘वे हमेशा कांग्रेस को निशाना…’, दीपेंद्र हुड्डा का बड़ा बयान, किस पर साध रहे निशाना

Haryana Assembly Election: 'वे हमेशा कांग्रेस को निशाना...', दीपेंद्र हुड्डा का बड़ा बयान, किस पर…

13 mins ago

Haryana Election 2024: ‘वह अपना काम…’, उदय भान ने बताया कुमारी सैलजा की नाराजगी का कारण

Haryana Election 2024: 'वह अपना काम...', उदय भान ने बताया कुमारी सैलजा की नाराजगी का…

33 mins ago

Haryana Assembly Elections: हरियाणा चुनाव से आज पहले पीपली में किसानों की महापंचायत, समस्याओं को लेकर करेंगे चर्चा

Haryana Assembly Elections: हरियाणा चुनाव से आज पहले पीपली में किसानों की महापंचायत, समस्याओं को…

2 hours ago