होम / CM Flying Raid On Ration Depot Panipat : राशन वितरण में गड़बड़ी की सूचना पर सी.एम.फ्लाइंग ने की रेड

CM Flying Raid On Ration Depot Panipat : राशन वितरण में गड़बड़ी की सूचना पर सी.एम.फ्लाइंग ने की रेड

• LAST UPDATED : April 4, 2024

India News (इंडिया न्यूज),CM Flying Raid On Ration Depot Panipat, पानीपत : राशन वितरण में गड़बड़ी करने की गुप्त सूचना पर सी.एम.फ्लाइंग करनाल की टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर वार्ड 17 में एक डिपो पर रेड की। रेड के दौरान डिपो संचालक मौके पर नहीं आया। इसके बाद टीम ने वार्ड के निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि को बुलाकर अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाकर डिपो का ताला तुड़वाया। मौके पर टीम ने जांच पड़ताल की तो 2995 किलोग्राम गेहूं व 5073 किलोग्राम बाजरा कम पाया गया। इसके बाद टीम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। जानकारी अनुसार वार्ड नंबर 17 के डिपो धारक उमेश द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी करने की गुप्त सूचना पर उप निरीक्षक राज सिंह मुख्यमंत्री उड़न दस्ता करनाल, निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, निरीक्षक प्रवीन कुमार व रवि उप निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पानीपत की संयुक्त टीम द्वारा राशन डिपो पर रेड की गई।

 

डिपो कार्यस्थल के शटर पर लगा ताला तोड़ा

वहीं रेड के दौरान डिपो पर ताला लगा मिला। टीम द्वारा डिपो धारक उमेश के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया गया। परन्तु उमेश डिपो धारक 8-10 बार काल करने पर भी डिपो धारक हाजिर नही हुआ, जिस संबंध में उच्च अधिकारियों व एरिया में पार्षद प्रमोद देवी के पति जसमेर को सूचित किया गया। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे वहीं ए.एफ.एस.ओ देवेन्द्र कुमार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग भी मौके पर पहुंचे। जब काफी देर इंतजार करने के बाद भी डिपो होल्डर मौके पर नहीं आए तो डिपो कार्यस्थल के शटर पर लगा ताला तोड़ा गया। जिसके मौका पर फोटो लिए गए

 

जांच के दौरान मिली गड़बड़ी  

वहीं जांच में मौका पर गेंहू के 24 कटटे (1200 किलोग्राम) बाजरा 21 कटटे (1050 किलोग्राम), 6 लीटर सरसों का तेल (3 बोतल), 12 किलोग्राम चीनी पाई गई। आनलाइन रिकार्ड अनुसार एफ.पी.एस आई.डी-107500100329 में गेंहू 1033 किलोग्राम व एफ.पी.एस आई.डी-107500100164 में 6123 किलोग्राम बाजरा तथा 4195 किलोग्राम गेहूं दर्ज है। डिपो में 6123 किलोग्राम बाजरा तथा कुल 4195 किलोग्राम गेहूं ऑन लाइन रिकार्ड अनुसार पाया जाना चाहिए था जबकि मौका पर कुल 2995 किलोग्राम गेहूं, 5073 किलोग्राम बाजरा कम पाया गया तथा 6 लीटर सरसों तेल, 12 किलोग्राम चीनी अधिक पाई गई।

 

हेराफेरी करके सरकारी राशन खुर्द बुर्द करना पाया गया

इसके अतिरिक्त डिपो धारक द्वारा साइन बोर्ड, रेट स्टॉक बोर्ड, फ्लैक्स बोर्ड, निगरानी कमेटी की सूची, कार्ड धारक की लिस्ट, माप तोल इलेक्ट्रॉनिक कांटा व पोस इलेक्ट्रॉनिक मशीन मौका पर नही पाई गई। डिपो धारक द्वारा राशन वितरण सही न करके उनके साथ हेराफेरी करके सरकारी राशन खुर्द बुर्द करना पाया गया है। इस संबंध में निरीक्षक देवेंद्र कुमार खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी पानीपत द्वारा मरला चौकी पानीपत को डिपो धारक उमेश कुमार के खिलाफ शिकायत दी गई है। स्थानीय पुलिस द्वारा इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Former MLA Association Met The CM Nayab Saini : पूर्व विधायकों को सता रहा जान का डर, कहीं प्रचार के दौरान उनके ऊपर भी न हो जाए हमला 

यह भी पढ़ें : Randip Surjewala’s Statement On His Viral Video : सुरजेवाला का आरोप – भाजपा की आईटी सेल ने तोड़-मरोड़ कर पेश की वीडियो 

यह भी पढ़ें : One Month Old Child Murdered In Yamunanagar : यमुनानगर में एक माह के बच्चे की गला रेतकर हत्या, मां पर लगे हत्या के आरोप 

यह भी पढ़ें : Amarnath Yarta-2024 : 29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 5 अप्रैल रजिस्ट्रेशन शुरू होगा

 

 

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

MP Kartikeya Sharma : रायपुर रानी में कार्तिकेय शर्मा बोले- औद्योगिक क्रांति के साथ तमाम विकासात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता
Haryana Assembly Election: 3 जिला पार्षदों ने थामा विनेश फोगाट के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन, जुलाना सीट पर पड़ेगा प्रभाव
Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी
Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान
Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?
MP Naveen Jindal: ‘हिंसा निंदनीय है…’, MP नवीन जिंदल की कबड्डी प्लेयर पर हमले के मामले में बड़ी प्रतिक्रिया
Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox