होम / Congress Candidate Divyanshu Buddhi Raja : करनाल की जनता एक रिजेक्ट मुख्यमंत्री को कभी भी अपना सांसद नहीं चुनेगी : दिव्यांशु

Congress Candidate Divyanshu Buddhi Raja : करनाल की जनता एक रिजेक्ट मुख्यमंत्री को कभी भी अपना सांसद नहीं चुनेगी : दिव्यांशु

• LAST UPDATED : May 4, 2024
  • युवा अबकी बार करनाल से मनोहर लाल की डोंकी लगवाएंगे : दिव्यांशु

India News (इंडिया न्यूज़), Congress Candidate Divyanshu Buddhi Raja : करनाल लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धि राजा के चुनावी मैदान में कूदते ही चुनाव का माहौल गर्म हो गया है। पानीपत ग्रामीण कार्यकर्ता सम्मेलन कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धि राजा का पानीपत के नूर वाला अड्डा, बरसत रोड व संजय चौक पर लोगों व कार्यकर्ताओं ने पानीपत ग्रामीण कार्यकर्ता सम्मेलन में जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बुद्धिराजा ने अपने लोगों से एक सवाल करते हुए कहा जिस मनोहर लाल को रिजेक्ट मुख्यमंत्री का तमगा लगाकर बीजेपी आलाकमान ने उनको मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया, करनाल की जनता एक रिजेक्ट मुख्यमंत्री को कभी भी अपना सांसद नहीं चुनेगी।

Congress Candidate Divyanshu Buddhi Raja : लोगों की आवाज व लोकतंत्र को मजबूत करना समय की पुकार

जिस मुख्यमंत्री ने किसानों के दिल्ली रास्ते पर बड़ी-बड़ी किले ठोकने का काम किया आज समय का चक्कर है वहीं बुजुर्ग उस रिजेक्ट मुख्यमंत्री को गांव में नहीं घुसने दे रहे। दिव्यांशु बुद्धि राजा ने कहा कि तानाशाही के खिलाफ लोगों की आवाज व लोकतंत्र को मजबूत करना समय की पुकार है। वर्तमान में देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में लोकतंत्र का हनन हो रहा है। लोगों की आवाज नहीं उठने देंगे तो किस मायने का लोकतंत्र रह जाता है। संविधान से खिलवाड़ हो रहा है। इसे बचाने के लिए संसद चुनाव में मजबूती से आगे बढ़ना होगा। भाजपा 400 पर का नारा लगा रही है लेकिन यह नहीं जानते कि देश की जनता 400 से हराने जा रही है । भाजपा ने तो मनोहर लाल को पहले ही रिजेक्ट घोषित सीएम के पद से ही हटाया है लेकिन जनता वोट की ताकत से उन्हें राजनीति से ही हटा देगी।

हरियाणा के रोजगार के सवालों से भाग रहे हैं मनोहर

दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि मौजूदा सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी, अपराध और महंगाई में नंबर वन बना दिया है। आंकड़े इस बात के गवाह है कांग्रेस कार्यकाल के दौरान हरियाणा विकास में नंबर वन राज्य था आज अपराध में नंबर वन है। दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा असली भगोड़ा तो मनोहर लाल खट्टर है जो पिछले 9 साल से हरियाणा के रोजगार के सवालों से भाग रहे हैं। अब डोंकी हरियाणा का नौजवान नहीं लगाएगा हम मनोहर लाल की डोंकी लगवाने का काम करेंगे। हम मनोहर लाल के परमानेंट रिटायर करने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें : Faridabad Cyber Crime : शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर युवती से 7 करोड़ 59 लाख रुपए की ठगी, 16 आरोपी गिरफ्तार 

यह भी पढ़ें : Young Man Murdered In Karnal : करनाल के निसिंग थाना क्षेत्र में गला रेतकर युवक की हत्या 

 

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox