होम / Manohar Lal On Parshuram Jayanti : आप सभी लोगों की अपेक्षाओं पर मैं हमेशा खरा उतरुंगा : मनोहर लाल

Manohar Lal On Parshuram Jayanti : आप सभी लोगों की अपेक्षाओं पर मैं हमेशा खरा उतरुंगा : मनोहर लाल

BY: • LAST UPDATED : May 5, 2024

संबंधित खबरें

  • भगवान परशुराम की जय, भारत माता की जय के साथ अपना अभिषाण शुरू किया

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा सहित कई महान हस्तियों का आभार व्यक्त किया

India News (इंडिया न्यूज़), Manohar Lal On Parshuram Jayanti :करनाल की सब्जी मंडी में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दौरान मंच पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। मंच पर पूर्व सीएम मनोहर लाल ने भगवान परशुराम की जय, भारत माता की जय के साथ अपना अभिषाण शुरू किया।

सबसे पहले उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, सांसद संजय शर्मा सहित कई हस्तियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने आज मेरा मान बढ़ाया है। आज ही मेरा जन्मदिन है और आपकी शुभकामनाओं के कारण मेरा और उत्साह बढ़ा है। आप सभी लोगों की अपेक्षाओं पर मैं हमेशा खरा उतरुंगा। उन्होंने कहा कि अभी लोकसभा का पर्व चल रहा है। इस करनाल सीट से मुझे सासंद प्रत्याशी के रूप में चुना है, जिसको लेकर मैं पार्टी का आभार जताता हूं।

Manohar Lal On Parshuram Jayanti : मोदी ने पूरे देश को जोड़ा

मंच से उन्होंने कहा कि कोई मूझे पूर्व सीएम कहता है कोई भूतपूर्व सीएम लेकिन मैं तो आपका भाई मनोहर लाल हूं, और हमेशा की जनता के लिए खड़ा रहुगा। वहीं कहा कि आज देश में 2 धाराएं चल रही है। एक धरा वह है जो देश के हित के लिए कार्य कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस है जो देश को बर्बाद करना चाह रही है। मोदी ने ही पूरे देश को जोड़ा है।

जम्मू कश्मीर में धारा 370 का जिक्र …

जम्मू कश्मीर में धारा 370 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से जब से धारा 370 खत्म हुई है वहां के निवासियों को भी एक अपनेपन का नया एहसास हुआ है। आज जम्मू कश्मीर भी हरियाणा गुजरात जैसा हो गया है। मोदी जी गरीबों के लिए हर समय आगे रहते हैं।

15 लाख लोगों को आयुष्मान योजना से जाेड़ा

वहीं संबोधित करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के लोगों को आयुष्मान योजना से भी जोड़ा गया है ताकि कोई भी व्यक्त इलाज से महरूम न रहे। इसी कारण एक लाख 80 हजार रुपए वार्षिक आय वाले 15 लाख लोगों कार्ड बनाए गए हैं। इतना ही नहीं अब 70 साल से ऊपर तक के बुजुर्गों के लिए अलग से 5 लाख तक का बीमा अलग से कराएंगे। उधर विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आज विपक्ष के लोग जनता को बहकावे में लगे हैं और लगातार भड़का रहे हैं। आज भी विपक्ष योग्य को नौकरी देने पर तंज कस रहे हैं।

यह भी पढ़ें : MP Kartikeya Sharma On Parshuram Jayanti : भगवान परशुराम जन्मोत्सव में बोले कार्तिकेय शर्मा, कहा, शस्त्र के साथ शास्त्र का ज्ञान जरूरी : सांसद कार्तिकेय शर्मा

यह भी पढ़ें : Lord Parshuram Birth Anniversary Program : करनाल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का भव्य कार्यक्रम, देखें LIVE अपडेट्स 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Charkhi Dadri News : महिला की मौत पर हंगामा, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप आरोप, पढ़ें, आखिर क्या है पूरा मामला 
38th National Games में फिर छाई एमएसजी भारतीय खेल गांव की तैराक, खुली जीप में बैठाकर निकाला विजयी जुलूस
Renu Bala Gupta : करनाल नगर निगम मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने रेनू बाला गुप्ता को बनाया उम्मीदवार, जानें कितनी मजबूत उम्मीदवार हैं रेनू बाला 
Ranbir Gangwa Targeted Deepender Hooda : दीपेंद्र हुड्डा ने किया अनिल विज के बयानों का समर्थन, तो..मंत्री रणबीर गंगवा ने दी नसीहत, कहा- अपनी पार्टी की चिंता करें दीपेंद्र हुड्डा
Kumari Selja ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे पर जताया शोक, कहा – 18 मौतों के बाद खुली प्रशासन की नींद, भारी भीड़ की संभावना के बावजूद उचित प्रबंधों का रहा अभाव
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT