होम / PM Modi Himachal Visit : सत्ता हथियाने के लिए कांग्रेस लगातार झूठ बोल रही : मोदी

PM Modi Himachal Visit : सत्ता हथियाने के लिए कांग्रेस लगातार झूठ बोल रही : मोदी

• LAST UPDATED : May 24, 2024
  • पहाड़ी बोली में पीएम ने की अपने भाषण की शुरुआत

India News (इंडिया न्यूज), PM Modi Himachal Visit : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल के दौरे पर हैं और इस दौरान पीएम ने नाहन में चुनावी जनसभा में पहाड़ी बोली में अपने भाषण की शुरुआत सभी खे मेरी ढाल, सभी खे रामराम… कहकर की। जनता को संबोधित करते हुए पीएम ने इंडी गठबंधन हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर जमकर तंज कसा।

PM Modi Himachal Visit : अपने वोट बैंक के लिए ही कांग्रेस लगातार राम मंदिर का विरोध कर रही

मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन ने संविधान की धज्जियां उड़ा दी हैं। अपने वोट बैंक के लिए ही कांग्रेस राम मंदिर का विरोध करती थी। इन्होंने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का विरोध किया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस व इंडी गठबंधन एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रहे हैं।

वहीं पीएम ने कहा कि सत्ता पाने के लिए कांग्रेस पहले भी हिमाचल के लोगों से खूब झूठ बोला है और अब भी लगातार झूठ बोल रही है। कांग्रेस ने कहा था कि महिलाओं को 1500 रुपए देंगे, दिए क्या। पहली कैबिनेट में पांच लाख नाैकरियां मिलीं क्या?

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने मुझे अपना हाैसला बुलंद रखना सिखाया

मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सीमा से सटा राज्य है। हिमाचल के लोग मजबूत व ताकतवर सरकार का मतलब जानते हैं। मोदी आपके लिए जान की बाजी लगा देगा, लेकिन किसी भी तरह का संकट नहीं आने देगा।

लखपति दीदी योजना

वहीं पीएम ने भाजपा की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मोदी ने तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गारंटी दी है। वहीं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल जीरो होगा।

यह भी पढें : Ambala Major Road Accident : वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, 6 माह की बच्ची सहित 7 लोग मारे गए

यह भी पढ़ें : Haryana Lok Sabha Elections 2023 : पोलिंग पार्टियां मतदान के लिए आज होंगी रवाना 

यह भी पढ़ें : PM Modi Mahendragarh Rally : इंडिया अलायंस वालों का हालात ये है कि गाय ने दूध दिया नहीं घी खाने के लिए झगड़ा हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox