होम / Heat Wave : प्रदेश में गर्मी से जन जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

Heat Wave : प्रदेश में गर्मी से जन जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

• LAST UPDATED : June 12, 2024
  • प्रदेश के 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Heat Wave : जून का आधा माह खत्म होने को है और गर्मी ने भी सभी के पसीने छुड़ाए हुए हैं। वहीं हालात को देखते हुए हरियाणा के 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान बढ़ा है। सबसे ज्यादा गर्म जिले की बात करें तो उसमें नूंह का नाम आता है। यहां अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री दर्ज किया गया।

Heat Wave : सिरसा सहित इन जिलों में गर्मी ज्यादा

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 14 जिलों में सिरसा, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल और भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी में गर्मी का आलम ज्यादा दिखाई दे रहा है। 14 जून को गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

तापमान पर एक नजर

  • नूंह            45.9
  • अंबाला        44.1
  • सिरसा        45.4
  • कुरुक्षेत्र       43.1
  • रोहतक       45.1
  • हिसार       45.1
  • जींद         45.5
  • रेवाड़ी       44.1
  • सोनीपत    45.0
  • करनाल     42.6
  • दादरी       44.8
  • पानीपत    42.8
  • महेंद्रगढ़    44.4
  • यमुनानगर 43.4
  • गुरुग्राम    43.4
  • पंचकूला    42.4
  • पलवल     43.5

यह भी पढ़ें : Liquor Smuggling Gang Busted : ड्रोन से रैकी कर गुरुग्राम पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़

यह भी पढ़ें : Doubt on Alliance of Congress and Aap : प्रदेश में कांग्रेस और आप का गठबंधन रहेगा या नहीं, संशय बरकरार

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox