होम / Man Found After 40 Years : जिसका 40 वर्षों से कर रहे थे श्राद्ध, वह निकला जिंदा

Man Found After 40 Years : जिसका 40 वर्षों से कर रहे थे श्राद्ध, वह निकला जिंदा

• LAST UPDATED : August 13, 2024
  • 40 साल के बाद मिलाया रामेश्वर दास को परिजनों से

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Man Found After 40 Years : जिसका 40 वर्षों से श्राद्ध कर रहे थे, वह जिंदा निकला। जी हां, यह सत्य है।यमुनानगर के सरस्वती नगर की एक सामाजिक संस्था के शेल्टर होम की ओर से जसकीरत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया रामेश्वर दास को लगभग एक माह पहले सिविल हॉस्पिटल कुरुक्षेत्र के बाहर से उठाया था। आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला था कि यह व्यक्ति यहां पर काफी समय से रह रहा है। उसका यहीं पर खाना और यहीं पर सोना होता था। जब उस व्यक्ति से बात की तब पता चला कि गिरने के कारण उसको चोट आई है वह सही से चल नहीं सकता।

Man Found After 40 Years : थोड़ा स्वस्थ हाेने पर निवास का पता चला

फिर उसको शेल्टर होम की गांव मघरपुर सरस्वती नगर में लाया गया, जहां इसका ट्रीटमेंट किया गया, थोड़ा स्वस्थ होने पर पता चला कि यह गांव बड़ी खाप, थाना इमाम गंज, जिला गया, बिहार का रहने वाला है। जब इस बारे में जानकारी हासिल हुई तो किसी तरह इनके परिवार वालों से संपर्क किया तब वहां से इनके बड़े बेटे राजू भारती से बात हुई और वह तुरंत वहां से इनको लेने के लिए आए।

रामेश्वर दास के परिवार वाले शेल्टर होम पहुंचे और उन्होंने बताया कि उनके पिताजी को घर से निकले हुए 40 साल हो गए है और उन्होंने तो यह मान लिया था कि अब यह इस दुनिया में नहीं रहे और हर वर्ष रामेश्वर का श्राद्ध तक मनाते रहे हैं। उसके बाद वह अपने पिता को घर ले गए और जाते वक्त शेल्टर होम का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।

जसकीरत ने कहा कि शेल्टर होम का मकसद सिर्फ इतना ही है कि जो भी लोग सड़कों पर आवारा घूमते रहते हैं जिनकी मानसिक हालत खराब होती है या अपना घर भूल जाते हैं या किसी कारणवश घर नहीं जा पाते तो उनको घर पहुंचाना और एक नया जीवन उनको प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें :Ram Rahim Furlough : एक बार फिर डेरामुखी राम रहीम जेल से आया बाहर, जानिए इतने दिनों की मिली फरलो

यह भी पढ़ें :Cylinder Subsidy : अंत्योदय परिवारों को 500 रुपए में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर

यह भी पढ़ें : Three Children Died In Palwal : पलवल में एक ही परिवार के तीन बच्चों की यमुना नदी में डूबने से हुई मौत

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox