होम / BJP on Congress Menifesto : हिमाचल जैसा ही घोषणा पत्र, क्या हरियाणा में कांग्रेस कर पाएगी वादे पूरे, भाजपा ने उठाए सवाल

BJP on Congress Menifesto : हिमाचल जैसा ही घोषणा पत्र, क्या हरियाणा में कांग्रेस कर पाएगी वादे पूरे, भाजपा ने उठाए सवाल

• LAST UPDATED : September 19, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), BJP on Congress Menifesto : हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान होने जा रहा है जिसको लेकर कल हरियाणा कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था। घोषणा पत्र जारी होते ही अन्य दलों ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। कांग्रेस दावा कर रही है कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की ही सरकार होगी वहीं भाजपा अपनी सरकार बनाने के लगातार दावे कर रही है। कुल मिलाकर मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में ही होगा।

BJP on Congress Menifesto : हिमाचल में कुछ ही वादे पूरे हो सके

मालूम रहे कि हिमाचल में वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव हुए थे जिसके लिए कांग्रेस ने एक गारंटी पत्र जारी किया था ठीक वैसा घोषणा पत्र अब कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया। उसने हरियाणा के लोगों को सात गारंटियां दी हैं, जबकि हिमाचल में पार्टी ने दस गारंटियां दी थी जिन्हें पूरा करने के लिए सुक्खू सरकार का दम फूल रहा है। ऐसे में भाजपा का सवाल है कि जब हिमाचल में घोषणा पत्र में किए वादे पूरे नहीं किए जा रहे तो क्या हरियाणा में कर पाएगी।

ये था हिमाचल का घोषणा पत्र

हिमाचल में कांग्रेस ने 10 गारंटियों का घोषण पत्र जारी किया था। इनमें मुख्य रूप से ओल्ड पेंशन योजना, महिलाओं को हर माह 1500 रुपए व 300 यूनिट मुफ्त बिजली जैसे वादे किए गए हैं। इसके अलावा, गोबर खरीद और 1 लाख से अधिक रोजगार, दूध खरीब सहित अन्य गारंटी दी गई, लेकिन कुछ ही पूरी हो पाईं।

हरियाणा में कांग्रेस ने ये किए वादे

  • सभी महिलाएं जिनकी आयु 18-60 वर्ष है उनको 2000 रुपये प्रति माह।
  • बुजुर्गों, दिव्यांगों व विधवाओं को 6000 रुपए प्रतिमाह पेंशन।
  • 500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर।
  • 300 यूनिट मुफ्त बिजली।
  • किसानों को तुरंत मुआवजे का प्रावधान।
  • कर्मचारियों को ओपीएस।
  • जातिगत सर्वे करवाया जाएगा।
  • हरियाणा को नशा मुक्त बनाना।
  • तस्करों पर नकेल।
  • 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज (चिरंजीवी योजना)।
  • 100-100 वर्ग गज के मुफ्त प्लॉट व पक्का मकान देने की योजना।
  • किसानों को MSP की कानूनी गारंटी।
  • सरकारी विभागों में 2 लाख पक्की नौकरियां।
  • ओबीसी की क्रीमी लेयर सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपए।

Haryana Congress Menifesto: कुमारी शैलजा नहीं पहुंची मेनिफेस्टो कार्यक्रम में तो BJP ने उठाए सवाल, वायरल वीडियो देख भड़के ये नेता

Haryana Assembly Elections: ‘हिसारवासी सड़कों पर बने गड्ढों में गिर रहे और मंत्री जी…’, निर्दलीय प्रत्याशी तरुन जैन का बड़ा बयान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन
Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox