होम / जानिए शेयर मार्कीट आज इतने अंक ऊपर

जानिए शेयर मार्कीट आज इतने अंक ऊपर

• LAST UPDATED : April 28, 2022

जानिए शेयर मार्कीट इतने अंक ऊपर

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है। आज साप्ताहिक और मासिक एफएंडओ एक्सपायरी भी है। फिलहाल सेंसेक्स (SENSEX) 392 अंकों की बढ़त के साथ 57,211 पर कारोबार कर रहा है और निफ्टी (NIFTY) 109 अंक ऊपर 17,148 पर है। सेंसेक्स में मारुति, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस सनफार्मा और डॉ. रेड्डी के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी है। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर्स में बढ़त है जबकि 12 शेयर गिरावट देखी जा रही हैं। मालूम हो कि आज सेंसेक्स 477 अंक की बढ़त हासिल करने के साथ 57,296 पर और निफ्टी 151 अंक उछलकर 17,189 पर खुला था।

निफ्टी के ये शेयर आगे चल रहे

निफ्टी के 11 इंडेक्स में से 6 में बढ़त और 5 में गिरावट है। इसमें बैंक, आटो, FMCG, मेटल, फार्मा और प्राइवेट बैंक में बढ़त है। वहीं फाइनेंशियल सर्विस, IT, PSU बैंक और रियल्टी में गिरावट है।

हीं शेयर मार्कीट का कल तीसरा दिन था जिसमें सेंसेक्स 537 अंकों की गिरावट के साथ 56,819 पर वहीं निफ्टी 162 अंक लुढ़कर 17,038 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में कोटक बैंक, रिलायंस और एचडीएफसी के शेयर में बढ़त रही। मालूम रहे कि कल सुबह सेंसेक्स 373 अंकों की गिरावट के साथ 56,983.68 पर, वहीं निफ्टी 79 अंक फिसलकर 17,121 पर खुली। आज सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 24 में गिरावट और 6 में बढ़त रही।

यह भी पढ़ें: 47 दिन बाद कोरोना के केसों ने इतनी लंबी लगाई छलांग

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Bhupinder Singh Hooda : पंजाब से ज्यादा हरियाणा का युवा नशे की दलदल में…, सरकार आते ही नशे काे जड़ से उखाड़ फेंकेंगे
Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा
Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा
Chandigarh DAV College: ‘अकेले में मिल सकते हैं’, आधी रात को छात्राओं के फोन पर पहुंचा यह मैसेज, कोई और नहीं कॉलेज के प्रोफेसर का था संदेश
Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी
Haryana Election 2024: ‘मैं तो चाय पीने गया था’, पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के भतीजे का BJP में यू-टर्न
Haryana Election : चुनाव आचार संहिता के दौरान पुलिस ने यहां बरामद किया इतने करोड़ का कैश
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox