होम / Clerk Strike : प्रदेश सरकार और लिपिकों की वार्ता विफल, हड़ताल जारी

Clerk Strike : प्रदेश सरकार और लिपिकों की वार्ता विफल, हड़ताल जारी

• LAST UPDATED : July 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Clerk Strike, चंडीगढ़ : प्रदेश में 5 जुलाई से लिपिकों की हड़ताल जारी है लेकिन सरकार कोई सुध नहीं ले रही। जिस कारण लिपिकों में भारी रोष है। लिपिकों और सरकारी की तीन दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन विफल रही।

कल हुई बैठक में सरकार ने लिपिकों को 1 या 2 स्तर की पदोन्नति के बराबर वेतन वृद्धि का ऑफर दिया लेकिन लिपिकों ने साफ किया कि उन्हें 35,400 मूल वेतन (ग्रेड पे) से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। उनकी जब तक यह मांग पूरी नहीं होगी वे हड़ताल जारी रखेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

हड़ताल के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ीं

वहीं सरकार और लिपिकों के बीच सहमति न बनने के कारण लोगों की परेशानियां काफी बढ़ गई हैं। लोग प्रमाण पत्र के लिए इंतजार में हैं वहीं इस हड़ताल के कारण हजारों करोड़ रुपए का लेन-देन भी काफी प्रभावित है।

आपको यह भी बता दें कि क्लर्क एसोसिएशन की हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश में लगभग 55 हजार रजिस्ट्रियों का काम रूका ठप पड़ा है। राज्य में हर साल करीब 8 लाख रजिस्ट्रियां की जाती हैं जिससे प्रदेश सरकार को 11 हजार करोड़ रुपए की आय होती है।

यह भी पढ़ें : Pitbull Attack in Hisar : पिटबुल ने वृद्धा के पैर को 7 मिनट तक नोचा

यह भी पढ़ें : Leopard In Narnaul : पांच दिनों बाद फिर पकड़ा तेंदुआ, ग्रामीणों को मिली राहत

यह भी पढ़ें : Fatehabad Accident : मजदूरों से भरी जीप-ट्राली अहाते में घुसी, 1 की मौत, कई जख्मी

यह भी पढ़ें : Deramukhi Ram Rahim : राम रहीम ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सिरसा डेरे में ही लाइव प्रसारण

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox