होम / Haryana Weather : प्रदेश में बारिश ने बढ़ाई ठंड, फसलोें को नुकसान

Haryana Weather : प्रदेश में बारिश ने बढ़ाई ठंड, फसलोें को नुकसान

• LAST UPDATED : October 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Weather (चंडीगढ़) : प्रदेश में एक-दो दिनों से हो रही बारिश के कारण मौसम में तेजी के साथ बदलाव देखने को मिला है। हरियाणा में अनाचक हुए इस मौसम के बदलाव के कारण कई जिलों में ओलावृष्टि भी देखी गई है, जिसके कारण खेतों में भी फसलें बिछ गई है। इस कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

18 अक्टूबर तक बारिश के आसार

वहीं अगर हिसार की बात करें तो यहा 1.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। 18 अक्तूबर तक बारिश की संभावना है। बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। बारिश के कारण दिन के तापमान में 4.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री गिरावट के साथ 19.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

ये बोले एचएयू के वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार

एचएयू के वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि जिन किसानों ने सरसों की बिजाई कर दी है। यह बारिश उनके लिए काफी नुकसानदायक है। मगर जिन किसानों ने अभी तक बिजाई नहीं की, उनके लिए यह बारिश फायदेमंद साबित होगी। वहीं उक्त बारिश बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है। इस समय जरा सी लापरवाही बीमार कर देगी। ऐसे मौसम में एसी और कूलर का उपयोग करने से परहेज करें।

यह भी पढ़ें : Rakesh Tikait karnal Visit : भाजपा के खिलाफ पांचों राज्यों में इंडिया गठबंधन को मजबूती से लड़ना होगा : राकेश टिकैत

यह भी पढ़ें : Airport in Ambala : हवाई अड्डा बनने से निवेश और उद्योग बढ़ेगा : मनोहर लाल

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox