होम / Kuldeep Sharma in Capital Dialogue 2023 : भाजपा ने जनता के किए वादे पूरे नहीं किए : कुलदीप शर्मा

Kuldeep Sharma in Capital Dialogue 2023 : भाजपा ने जनता के किए वादे पूरे नहीं किए : कुलदीप शर्मा

• LAST UPDATED : December 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Capital Dialogue 2023, चंडीगढ़: चंडीगढ़ के ताज होटल में आज ‘केपिटल डायलॉग-2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कई दिग्गज और राजनीतिक हस्तियां पहुंची। देश-विदेश के मुद्दों पर चर्चा के सबसे बड़े मंच इंडिया न्यूज का यह कार्यक्रम ‘केपिटल डायलॉग-2023’ हरियाणा-पंजाब और हिमाचल का सबसे बड़ा शो है। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने भी मंच पर अपने विचार साझा किए।

राज्यों में हुए हाल ही के विधानसभा चुनावों पर कुलदीप शर्मा ने कहा कि तीन राज्यों में बहुत कम वोटों से कांग्रेस हारी है। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि अभी कांग्रेस का संगठन नहीं है लेकिन लोगों का संगठन साथ खड़ा है। भाजपा को घेरते हुए कुलदीप शर्मा ने कहा कि भाजपा ने जनता के किए वादे पूरे नहीं किए। तंज कसते हुए यह भी कहा कि भाजपा एक जिला बताए जहां मेडिकल कॉलेज खोलने की नींव रखी हो। भाजपा ने जनता को केवल परेशान किया है।

चिराग जल रहे हैं और रोशनी नहीं होती…

एक और तंज कसते हुए कहा है कि चिराग है लेकिन उनकी रोशनी नहीं हो रही। यहां नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं। प्रदेश का युवा रोजगार के लिए मारे-मारे फिर रहा है। युवाओं की हालत दयनीय हो रही है। बेरोजगारी को आगे बढ़ाने में भाजपा ने अपना काफी बड़ा योगदान दिया है। वहीं अगर किसानों की बात की जाए तो किसानों को बीजेपी राज में अपना सही मेहनताना भी नहीं मिल रहा। आज किसान बीजेपी से काफी हताश है। कुल मिलाकर कहा जाए तो प्रदेश का हर वर्ग काफी हताश है।

यह भी पढ़ें : Capital Dialogue 2023 : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संडे गार्जियन का चंडीगढ़ एडिशन किया लॉन्च

यह भी पढ़ें : Capital Dialogue-2023 : सांसद कार्तिकेय शर्मा ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

यह भी पढ़ें : Capital Dialogue 2023 : देश के साथ हरियाणा भी सही दिशा में आगे बढ़ रहा : जेपी दलाल

यह भी पढ़ें : Dushyant Chautala in Capital Dialogue 2023 : हम चार वर्षों से प्रदेश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे : दुष्यंत चौटाला

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox