होम / Farmers Protest at Shambhu Border : दिल्ली जाने के लिए अड़े किसान: पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

Farmers Protest at Shambhu Border : दिल्ली जाने के लिए अड़े किसान: पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

• LAST UPDATED : February 13, 2024
  • रबर की गोलियों से कई प्रदर्शनकारी घायल

India News (इंडिया न्यूज़), Farmers Protest At Shambhu Border, चंडीगढ़ : जैसा कि पहले से ही ज्ञात था कि 13 फरवरी को दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर किसान जब पहुंचेंगे तो हालात काफी खराब होंगे। वैसे ही हालात यहां लगातार चल रहे हैं। जब किसान थोड़ा आगे बढ़ते हैं तभी पुलिस द्वारा उन पर आंसू गैस के गोले छोड़ दिए जाते हैं। 300 मीटर की दूरी तक आंसू गैस की मार हो रही है। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में किसानों द्वारा पत्थरबाजी भी की गई है। अब सायं जब किसान नहीं मानें तो पुलिस ने वैटर कैनन चलानी शुरू कर दी है। इतना हीं नहीं रबर की गोलियां भी चलाई गईं जिससके कई किसान जख्मी भी हुए हैं। इस दौरान शंभू बॉर्डर से किसानों को हिरासत में भी लिया जा रहा है।

मालूम रहे कि चंडीगढ़ में कल केंद्र और किसानों की दोपहर बाद बैठक शुरू हुई थी जोकि देर रात तक जारी रही। इसमें किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज की गई एफआईआर और अन्य मामले वापस लेने पर तो सहमति बन गई थी लेकिन अन्य मांगों पर सहमति नहीं बनी जिस कारण किसानों ने आखिर दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान परिसर में आयोजित हुई मीटिंग में केंद्र की तरफ से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल रहे।

इन मांगों पर नहीं बन पाई सहमति

साढ़े 5 घंटे चली बैठक में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गारंटी कानून और कर्ज माफी पर सहमति नहीं बन पाई। इसी कारण किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया।

जानिए ये हैं किसानों की मांगें

  • एमएसपी पर गारंटी कानून बनाया जाए।
  • पिछले आंदोलन में मारे गए किसान परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
  • किसानों पर दर्ज मामले वापस लिए जाएं।
  • लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा दी जाए।
  • डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से कीमत तय हो।
  • किसान खेत मजदूरों का कर्जा माफ हो, पेंशन दी जाए।
  • भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 दोबारा लागू किया जाए।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : घंटों मीटिंग में नहीं बन पाई सहमति, दिल्ली कूच का ऐलान

यह भी पढ़ें : Farmers Protest Effect : प्रदेश में इंटरनेट सेवा कई दिनों तक रह सकती है बंद

यह भी पढ़ें : Section 144 in Delhi : किसान आंदोलन के चलते दिल्ली में 1 माह के लिए धारा 144 लागू

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : हरियाणा के 15 जिलों में धारा-144 लगाई

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द
Congress MP Jai Prakash द्वारा व्यापारी के साथ दुर्व्यवहार मामले में आया ट्विस्ट, जानिए व्यापारी ने क्या कहा 
CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें
Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प
Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी
Fraud Name Of Sending Abroad : विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पानीपत पुलिस
Rules Are Ignored In Elections : लाउडस्पीकर, डीजे व अन्य कानफोड़ू चुनाव प्रचार का खूब हो रहा प्रयोग
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox