होम / Sarvan Pandher : हर हाल में दिल्ली में पहुंचेंगे : सरवण सिंह पंधेर

Sarvan Pandher : हर हाल में दिल्ली में पहुंचेंगे : सरवण सिंह पंधेर

• LAST UPDATED : February 14, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Sarvan Pandher, चंडीगढ़ : पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच का आज दूसरा दिन है। आज भी किसान शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर से हरियाणा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। किसान मजदूर मोर्चा के कोऑर्डिनेटर सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि हर हाल में किसान दिल्ली तक जाएंगे।

हरियाणा के इन इलाकों में 15 फरवरी तक इंटरनेट बंद

वहीं हालात को देखते हुए हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट बैन की समय सीमा को बढ़ाकर 15 फरवरी तक कर दिया गया है। जी हां, फसलों पर एमएसपी, उनके खिलाफ दर्ज पुलिस एफआईआर समेत कई मांगो को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है और एक बार फिर माहौल खराब होने की संभावना का हवाला देते हुए हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 7 जिलों अंबाला, कैथल, हिसार, सिरसा, जींद, फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र के अलावा सिरसा में आने वाले डबवाली इलाके में इंटरनेट सेवाएं 15 फरवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें : Farmer Protest Day 2 : किसान और पुलिस प्रशासन आमने-सामने, लगातार बनी हुई टकराव की स्थिति

यह भी पढ़ें : Farmers Protest at Shambhu Border : दिल्ली जाने के लिए अड़े किसान: पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

यह भी पढ़ें : Section 144 in Delhi : किसान आंदोलन के चलते दिल्ली में 1 माह के लिए धारा 144 लागू

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : हरियाणा के 15 जिलों में धारा-144 लगाई

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द
Congress MP Jai Prakash द्वारा व्यापारी के साथ दुर्व्यवहार मामले में आया ट्विस्ट, जानिए व्यापारी ने क्या कहा 
CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें
Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प
Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी
Fraud Name Of Sending Abroad : विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पानीपत पुलिस
Rules Are Ignored In Elections : लाउडस्पीकर, डीजे व अन्य कानफोड़ू चुनाव प्रचार का खूब हो रहा प्रयोग
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox