India News Haryana (इंडिया न्यूज), SSB Jawan Suicide News : हरियाणा के नारनौल, सीहमा गांव निवासी और सशस्त्र सीमा बल में तैनात सिपाही ने छत्तीसगढ़ में अपनी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मुताबिक मनोज कुमार छत्तीसगढ़ में सशस्त्र सीमा बल में सिपाही के पद पर कार्यरत था। वह 2011 में एसएसबी में भर्ती हुआ था। इसके बाद अब वह छत्तीसगढ़ में एसएसबी 28वी बटालियन में कार्यरत था और अंतागढ़ से जनरल ड्यूटी पर क्षेत्रीय मुख्यालय भिलाई रिसाली आया हुआ था।
रात को उसकी ड्यूटी रात को 8 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 30 मिनट तक मुख्य गेट पर लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान 9 बजकर 30 मिनट पर उसने अपने सर्विस राइफल से कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो मनोज लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसे उठाकर भिलाई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को रायपुर के एम्स ले जाया गया। वहां से पोस्टमार्टम के बाद पैतृक सीहमा गांव के लिए रवाना किया गया।
Charkhi Dadri News: कबाड़ बेचने के बहाने बुलाकर युवक की निर्मम हत्या, 4 पर मामला दर्ज
Kaithal Youth Died in Belarus : युवक की बेलारूस में मौत, इन पर लगे आरोप
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat BJP : हरियाणा के चुनावी माहौल में इन दिनों सियासी…
हरियाणा के दो करोड़ 80 लाख लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को भाजपा सरकार लगातार…
भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal : बड़ी प्रचलित कहावत है कि सब उगते हुए…
आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…
कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…