होम / Disabled Voters : हरियाणा में 1,49,118 दिव्यांग वोटर्स में से 63% पुरुष 

Disabled Voters : हरियाणा में 1,49,118 दिव्यांग वोटर्स में से 63% पुरुष 

• LAST UPDATED : April 22, 2024
  • प्रदेश में 93,519 पुरुष दिव्यांग वोटर्स तो वहीं 55593 महिला वोटर्स

  • हरियाणा में 6 थर्ड जेंडर दिव्यांग वोटर्स

डॉ. रविंद्र मलिक, India News (इंडिया न्यूज), Disabled Voters : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और सभी सियासी दल चुनावी तैयारियों में लगे हुए हैं वहीं निर्वाचन आयोग शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनावों के आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए तमाम जरूरी कदम उठा रहा है। हरियाणा में महिला, पुरुष व ट्रांसजेंडर (थर्ड जेंडर) तीनों को मिलकर हरियाणा में मतदाताओं की संख्या दो करोड़ पहुंच चुकी है।

चुनाव आयोग की कोशिश है कि चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने वोटों का इस्तेमाल करें। इसी कड़ी में बता देें कि हरियाणा में दिव्यांग वोटर्स की संख्या करीब डेढ़ लाख है और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष आयु पूरी कर चुके मतदाता, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग वोटर्स को घर पर ही मतदान की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। हर जिले में संबंधित बूथ अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन पात्र लोगों ने अभी तक अपना वोट नहीं बनवाया, वह अपना वोट बनवा सकते हैं।

Disabled Voters : हिसार में सबसे ज्यादा दिव्यांग वोटर्स

हरियाणा में कुल दिव्यांग वोटर्स का आंकड़ा 1,49,118 है। जानकारी में सामने आया है कि प्रदेश के 4 जिले ऐसे हैं जिनमें हर जिले में 10 हजार से ज्यादा दिव्यांग वोटर्स हैं। प्रदेश के हिसार में सबसे ज्यादा 12,271 वोटर्स हैं वहीं इसके बाद एनसीआर में आने वाले फरीदाबाद मेें दूसरे स्थान पर सबसे ज्यादा 11,512 दिव्यांग वोटर्स हैं। वहीं तीसरे स्थान 10,622 वोटर्स के साथ करनाल है। इसके बाद सोनीपत में 10316 दिव्यांग वोटर्स हैं।

Lok Sabha Election 2024

दिव्यांग पुरुष वोटरों की संख्या इतनी

निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त करवाई गई जानकारी अनुसार हरियाणा में कुल 149118 वोटर्स में पुरुष वोटरों की संख्या 95319 जो कि कुल दिव्यांग का करीब 63 फीसदी है। वहीं कुल दिव्यांग वोटर्स में से महिला वोटर्स की संख्या 55593 है। इनके अलावा हरियाणा में ट्रांसजेंडर वोटर्स की संख्या 6 है। इनमें से फरीदाबाद में 4, भिवानी और झज्जर में 1-1 वोटर्स हैं। हरियाणा में गिने चुने ही ट्रांसजेंडर वोटर हैं।

इसके अलावा इससे भी बदतर स्थिति ये है कि हरियाणा में 50 से ज्यादा आयु के ट्रांसजेंडर की संख्या नगण्य है जोकि बेहद चिंताजनक है। इलेक्शन कमिशन के अनुसार प्रदेश में रजिस्टर्ड ट्रांसजेंडर वोटर्स की संख्या महज 458 है और रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या के मामले में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाला फरीदाबाद सबसे आगे है, जहां 79 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। वहीं इस मामले में दूसरे स्थान पर साथ लगता गुरुग्राम जिला है, जहां पर 49 ट्रांसजेंडर वोटर्स रजिस्टर्ड हैं।

दिव्यांगजन चुनाव से जुड़ी मतदाता केंद्रित सेवाओं का लाभ उठाने के लिए कर सकते हैं सक्षम एप का उपयोग

दिव्यांगजन चुनाव से जुड़ी मतदाता केंद्रित विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए सक्षम एप का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सक्षम एप के इंटरफेस को दिव्यांगजनों की जरूरतों को देखते हुए उनके अनुकूल बनाया गया है। सक्षम एप के माध्यम से दिव्यांग वोटर मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने के अलावा पोलिंग बूथ की लोकेशन, बूथ तक आवागमन के लिए व्हीलचेयर के लिए अनुरोध कर सकता है।

नए मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवा सकता है। वोटर कार्ड में सुधार, वोटर कार्ड को आधार से जुड़वाने या चुनावी प्रक्रिया से संबंधित अन्य प्रकार की सेवाओं के लिए अनुरोध कर सकता है। यहां तक कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। जानकारी में सामने आया कि सक्षम एप द्वारा दिव्यांग मतदाता मतदान को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के लिए संपर्क कर सकता है व शिकायत भी दर्ज कर सकता है।

दिव्यांगजनों के लिए एप पर चुनाव संबंधी हर जानकारी उपलब्ध

उपरोक्त के अलावा चुनावों से संबंधित ज्ञानवर्धन के लिए काफी लेख भी सक्षम एप पर उपलब्ध हैं। सक्षम एप गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड करें। एप खुलते ही वोटर रजिस्ट्रेशन, पोलिंग बूथ पर सुविधाएं, वोटर कार्ड से संबंधित जानकारी और सूचना एवं शिकायत का ऑप्शन आएगा। इसके उपरांत अन्य सुविधाओं के लिए एप का उपयोग किया जा सकता है।

सक्षम एप द्वारा दिव्यांग मतदाता मतदान को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के लिए संपर्क कर सकता है व शिकायत भी दर्ज कर सकता है। इसके अलावा चुनावों से संबंधित ज्ञानवर्धन के लिए काफी लेख भी सक्षम एप पर उपलब्ध हैं। दिव्यांग वोटर सक्षम एप गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड करें। ऐप खुलते ही वोटर रजिस्ट्रेशन, पोलिंग बूथ पर सुविधाएं, वोटर कार्ड से संबंधित जानकारी और सूचना एवं शिकायत का ऑप्शन आएगा।

यह कहना है मुख्य निर्वाचन अधिकारी का

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल का कहना है कि लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान निर्वाचन विभाग ने दिव्यांग तथा 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर विशेष व्यवस्था की है, ता‍कि मताधिकार का प्रयोग करने में सुविधा हो सके। दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पोलिंग स्टेशनों पर रैंप, व्हीलचेयर, लाने व ले जाने की व्यवस्था, मेडिकल किट इत्यादि सुविधाओं के अलावा उनके साथ एनसीसी एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा।

आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनावों से संबंधित जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से सक्षम एप भी बनाया है। आयोग ने दिव्यांगजनों के लिए मताधिकार का प्रयोग सहज एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से बनाया सक्षम एप बनाई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी वर्गों की चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए मताधिकार का प्रयोग सहज एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सक्षम एप बनाया गया है।

हरियाणा में विकलांग मतदाता

     जिला             पुरुष          महिला          कुल

  • हिसार               7978           4293        12271
  • फ़रीदाबाद           6653           4855       11512
  • करनाल             6787           3835       10622
  • सोनीपत            6557           3759       10316
  • रोहतक             4175           4221       8396
  • गुड़गांव             4788           3254       8042
  • कैथल               4539           3045        7584
  • भिवानी             4976           2490        7467
  • कुरुक्षेत्र             4822           2628       7450
  • सिरसा             4207           2313       6520
  • महेंद्रगढ़           4134           2209       6343
  • यमुनानगर        3975           2357       6332
  • अम्बाला           3898           2299       6197
  • फतेहाबाद          3733           1892       5625
  • झज्जर             3296           2304       5601
  • पलवल             3701           1760       5461
  • जींद                3446           1831       5277
  • पानीपत            3039           1851       4890
  • मेवात              3056           1541       4597
  • रेवाड़ी              2516           1320       3836
  • चरखी दादरी      1718            718        2436
  • पंचकुला           1525           818         2343

        कुल         93519         55593     149118

यह भी पढ़ें : Registered Voters in Haryana : प्रदेश में रजिस्टर्ड मतदाताओं का आंकड़ा 2 करोड़ के पास

यह भी पढ़ें : INLD Candidate Secont List : इनेलो ने इन 3 सीटों से प्रत्याशी किए घोषित

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox