Registered Voters in Haryana : प्रदेश में रजिस्टर्ड मतदाताओं का आंकड़ा 2 करोड़ के पास

103
Alternative Documents to Vote
वैकल्पिक पहचान पत्र दिखकर भी डाला जा सकता है वोट
  • पुरुष वोटर्स की संख्या 10568382 वहीं महिला वोटर्स का आंकड़ा 93,42,520

  • पंचकूला और चरखी दादरी जिलों में बादशाहपुर विधानसभा से भी कम वोटर्स 

  • चरखी दादरी जिले में सबसे कम वोटर्स 

डॉ. रविंद्र मलिक, India News (इंडिया न्यूज), Registered Voters in Haryana : हरियाणा लोकसभा चुनावों की घोषणा होने के बाद आदर्श आचार संहिता लग चुकी है और तमाम सियासी दलों ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है, वहीं दूसरी तरफ निर्वाचन आयोग भी शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव निश्चित करने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में वोटर लिस्ट की अपडेशन, शिफ्टिंग और एडिशन का काम भी जारी है और 26 अप्रैल तक नई वोट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस समय तक प्रदेश में वोटरों का आंकड़ा करीब दो करोड़ पहुंच चुका है और प्रदेश के सभी 22 जिलों में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या को एक जनवरी 2024 तक अपडेट किया गया है। बता दें साल 2023 में राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 1,96,58,234 थी। इस बार 176368 मतदाता बढ़े हैं। जनवरी माह के बाद भी अब तक वोटर्स लिस्ट में 20 हजार से ज्यादा  नए वोटर्स एड हुए हैं।

फरीदाबाद जिले में सबसे ज्यादा वोटर्स

हरियाणा का फरीदाबाद अकेले ऐसा जिला है, जहां 17 लाख से ज्यादा वोटर्स हैं। वोटर्स के लिहाज से फरीदाबाद सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र है, वहीं गुरुग्राम में आने वाला बादशाहपुर प्रदेश का सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है। गुरुग्राम को मिलाकर प्रदेश के 6 जिले ऐसे हैं, जहां हर जिले में 10 लाख से ज्यादा वोट हैं। गुरुग्राम के अलावा 5 जिले ऐसे हैं, जहां 10 से 15 लाख के बीच वोटर्स हैं।

फरीदाबाद के बाद गुरुग्राम जिला वोटर्स की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर है जहां 14 लाख से ज्यादा वोटर्स हैं। इसके बाद इस मामले में हिसार तीसरे स्थान पर है, जहां करीब साढ़े 13 लाख वोटर्स हैं। इसके बाद करनाल में करीब 12 लाख, सोनीपत में 11.82 लाख और जींद में 10 लाख से ज्यादा वोटर्स हैं।

पंचकूला, चरखी दादरी में बादशाहपुर विधानसभा सीट से भी कम वोटर्स

वहीं सबसे कम वोटर्स वाले जिलों की बात करें तो इस मामले में प्रदेश का चरखी दादरी जिला है जहां करीब 401922 वोटर्स हैं तो वहीं प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ से सटे पंचकूला जिला भी सबसे कम वोटों के मामले में दूसरे स्थान पर है, जहां महज 4,28,722 वोटर्स हैं।

Lok Sabha Election 2024

वहीं ये भी बता दें कि कुल वोटर्स की संख्या के मामले में ये दोनों जिले गुरुग्राम में पड़ने वाले बादशाहपुर गुरुग्राम जिले से भी पीछे हैं, जहां करीब पौन पांच लाख वोटर्स हैं। चरखी दादरी व पंचकूला के बाद मेवात में 641316 वोटर्स के साथ नीचे से तीसरे स्थान पर है वहीं साथ लगता पलवल जिला 685645 वोटर्स के साथ चौथे स्थान पर है। बाकी जिलों में भी 10 लाख के आसपास वोटर्स हैं। इस लिहाज से हरियाणा के 22 जिलों में से जिलों में प्रत्येक में 10 लाख से ज्यादा वोटर्स हैं तो वहीं बाकी में 16 जिलों में 10 लाख से नीचे वोटर्स हैं।

10 हजार से ज्यादा मतदाता जिंदगी का शतक पार कर चुके

वहीं यह भी सामने आया कि हरियाणा में काफी मतदाता 100 साल की आयु से ज्यादा हैं और इस कैटेगरी में 10 हजार से ज्यादा मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार मार्च तक 10 हजार से ज्यादा वोटर की एज 100 से 120 के बीच हो चुकी है। हरियाणा में 100 से 109 आयु वर्ग मतदाताओं की संख्या 10,759 है। 120 से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 41 है। जिनमें 8 मतदाता गुरुग्राम में हैं। ये भी बता दें कि 29 अप्रैल को हरियाणा में चुनावों के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 6 मई, 2024 तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। छठे चरण में 25 मई, 2024 को हरियाणा में मतदान होगा।

26 अप्रैल तक नागरिक बनवा सकते हैं वोट

अभी भी यदि किसी नागरिक का वोटर कार्ड नहीं बना तो वह अपना वोटर कार्ड  26 अप्रैल, 2024 तक बनवा सकते हैं। पात्र व्यक्ति संबंधित बीएलओ, निर्वाचन पंजीयन अधिकारी, सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी के पास फॉर्म-6 भरकर वोट बनवा सकते हैं।

यह फॉर्म मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय विभाग की वेबसाइट https://www.ceoharyana.gov.in/ पर भी उपलब्ध है, जो डाउनलोड किए जा सकते हैं। वोट बनवाने के लिए दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, अपने निवास और आयु प्रमाण पत्र के साथ ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वोट बनवाने से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर-1950 पर संपर्क कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम होने पर ही मतदान किया जा सकेगा। ये भी बता दें कि एपिक कार्ड के अलावा अन्य दस्तावेज दिखाकर भी वोट डाल सकते हैं

चीफ इलेक्शन ऑफिसर अनुराग अग्रवाल का ये कहना

अभी वोट के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बची है तो वोटर्स की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। मतदाताओं को चाहिए कि लोकतंत्र के चुनावी उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। मतदाता चुनावी प्रक्रिया का सबसे अहम हिस्सा होते हैं, इसलिए मतदाताओं पर निष्पक्ष तरीके से मतदान करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है, अतः उन्हें बिना किसी प्रलोभन व दबाव के मतदान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। जिलों में भी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। कई जिलों ने जिला स्तर पर चुनाव आइकॉन भी बनाए हैं, जो नागरिकों को मतदान करने व लोकतंत्र में मतदान के महत्व का संदेश दे रहे हैं।

     जिला               पुरुष              महिला
1. पंचकूला          225373         203323
2. अम्बाला          456402         409978
3. यमुनानगर       477288         415468
4. कुरुक्षेत्र           396001         365271
5. कैथल            429318         385771
6. करनाल          620578         569415
7. पानीपत         480145         420621
8. सोनीपत         631729         550826
9. जींद             538336         469041
10. फतेहाबाद     375136         337635
11. सिरसा        525766         467914
12. हिसार        719673         629977
13. भिवानी      459735         408858
14. रोहतक      439441         388878
15. झज्जर      425166         376897
16. महेंद्रगढ़     382295         343157
17. रेवाड़ी       377468         345374
18. गुरुग्राम     748324         671594
19. फ़रीदाबाद   935136         778771
20. मेवात       345420         295874

21. पलवल      367400         318208
22. चरखी दादरी  212252       189669

 कुल वोटर्स      10568382     9342520

यह भी पढ़ें : Transgender Voters : हरियाणा में चुनावी महोत्सव में भी पहचान को तरसे ट्रांसजेंडर

यह भी पढ़ें : Yamunanagar Auto Accident : स्कूली बच्चों को ले जा रहा ऑटो पलटा, 1 बच्चे की मौत, 6 जख्मी

यह भी पढ़ें : Illegal Kidney Transplant Racket In Gurugram : गुरुग्राम में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले में पांच लोगों को किया गिरफ्तार