Nayab Saini PC in Sirsa : हरियाणा की भाजपा सरकार को नहीं है कोई खतरा: नायब सैनी

44
Nayab Saini PC in Sirsa
हरियाणा की भाजपा सरकार को नहीं है कोई खतरा: नायब सैनी
  • कहा- हरियाणा में सभी 10 सीटों पर खिलेगा कमल और तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी

India News (इंडिया न्यूज़), Nayab Saini PC in Sirsa : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साफ किया है कि बेशक विपक्षी दल सरकार के खिलाफ कितने ही मंसूबे पाल ले मगर सरकार को कोई खतरा नहीं है। हमारी सरकार निर्बाध तरीके से अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

वे बुधवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सरकार के अल्पमत में आने के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने से सरकार को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। सरकार पहले भी अल्पमत में नहीं थी और अब भी अल्पमत में नहीं है।

Nayab Saini PC in Sirsa : कांग्रेस की सोच देश का विकास करने की नहीं : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश ने कांग्रेस का इतिहास देखा है। सरकार बनाने के लिए व बचाए रखने के लिए वो कुछ भी कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के नेता अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए जुटे हुए हैं। उनकी सोच देश का विकास करने की नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन के माध्यम से भ्रष्टाचारियों को बचाने की है। यह गठबंधन ठगिया गठबंधन है।

भाजपा फिर सभी सीटों पर कमल खिलाएगी

मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत कहा कि हरियाणा में एक बार फिर से भाजपा 10 की 10 सीटें जीतेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार सत्ता की कमान संभालेंगे। इस प्रेस वार्ता के दौरान कई गांवों के जनप्रतिनिधियों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इन लोगों को पटका पहनाकर स्वागत करते हुए पार्टी में मान सम्मान दिए जाने की भी बात कही।

डबल इंजन सरकार ने बदली देश और प्रदेश की काया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस वार्ता के दौरान जहां कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया तो वहीं केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में हरियाणा और देश में हुए अभूतपूर्व कार्यों का भी ब्यौरा रखा और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में समूचे देश में हर वर्ग को विकास की धारा से जोड़ा गया है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा की जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, चेयरमैन देव कुमार शर्मा, मनीष सिंगला, भूपेश मेहता और अमित सोनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : Randeep Surjewala Slams BJP : किसान-मजदूर व आढ़ती की दुश्मन बन बैठी भाजपा सरकार : रणदीप सुरजेवाला

यह भी पढ़ें : Dushyant Chautala Big Statement : भाजपा को गिराने में हम कांग्रेस के साथ : दुष्यंत चौटाला

यह भी पढ़ें : Independent MLAs Support to Congress : 3 निर्दलीय विधायकों ने दिया कांग्रेस को समर्थन