होम / Haryana Bjp : भाजपा की प्रदेश इकाई की घोषणा के बाद अब युवा मोर्चा में भी नियुक्तियां

Haryana Bjp : भाजपा की प्रदेश इकाई की घोषणा के बाद अब युवा मोर्चा में भी नियुक्तियां

• LAST UPDATED : January 12, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Bjp, चंडीगढ़ : हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई की घोषणा के बाद अब युवा मोर्चा में भी नियुक्तियां शुरू हो गई हैं। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा ने प्रदेश के सभी 22 जिलों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। नई सूची में सिर्फ दो महिलाओं को जगह दी गई है।

सीएम सिटी करनाल में साहिल सूदा और रोहतक में जितेंद्र चौधरी को जिला प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार पंचकूला में बजिंद्र खैरा, अंबाला में मांगे राम, यमुनानगर में पर्व शर्मा, कुरुक्षेत्र में मोहित गैरा, कैथल में संदीप संजूमा, पानीपत में प्रमोद यादव, सोनीपत में दिवांशु गौड़, गुरुग्राम में मुकेश कापड़ीवास, फरीदाबाद में सुमित हुड्‌डा, पलवल में इंद्रजीत यादव, नूंह में आदित्य धनखड़, रेवाड़ी में नवीन शर्मा, महेंद्रगढ़ में मनु धनखड़, भिवानी में पवन यादव, दादरी में अजय कुंडिया, झज्जर में कुशल ठाकुर, जींद में महेंद्र प्रताप, हिसार में दीपक तंवर, फतेहाबाद में गायत्री यादव और सिरा में नेहा धवन को जिला प्रभारी लगाया गया है।

यह भी पढ़ें : Haryana Congress President Udaybhan : कांग्रेस अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने में सक्षम : उयभान

यह भी पढ़ें : Haryana Cold Weather : प्रदेश में ठंड का वर्षों का रिकॉर्ड टूटा, जन जीवन थमा

यह भी पढ़ें : Earthquake : दिल्ली, हरियाणा-पंजाब सहित अनेक स्थानों पर भूकंप के झटके

Tags: