प्रदेश की बड़ी खबरें

Dowry Harassment : ससुराल वालों पर दहेज़ प्रताड़ना और पार्षद के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप 

  • ससुराल वाले पार्षद को घर पर बुलाते और अवैध संबंध बनाने के लिए बोलते थे, वह जब मना करती थी तो उसके साथ मारपीट करते थे

India News (इंडिया न्यूज), Dowry Harassment : करनाल में एक महिला अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ना, गर्भपात की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं, इतना नहीं नहीं महिला ने एक और संगीन आरोप लगाया कि ससुराल अपने आर्थिक फायदे के लिए वार्ड पार्षद से अवैध संबंध बनाने का दबाव डालते हैं। महिला ने अपने मायके वालों को बुलाकर उनको यह सब बातें बताई। आरोप यह भी है कि जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। महिला के शिकायत पर इंद्री थाना पुलिस ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dowry Harassment : दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे

जानकारी मुताबिक़ महिला ने इंद्री थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 11 अक्टूबर 2016 को पानीपत के पसीना के युवक के साथ हुई थी। पूरा परिवार करनाल की एक कालोनी में रहता है। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो उसके ससुराल वाले ठीक थे, लेकिन कुछ महीनों बाद ही वह उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। महिला ने बताया कि शादी में दहेज के रूप में मोटर साइकिल, 8 से 9 तोले सोने के गहने दिए थे।

अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डाला

इतना ही नहीं दहेज के अलावा एक और संगीन आरोप लगाते हुए महिला ने बताया कि ससुराल वालों ने उस पर वार्ड पार्षद को खुश करने के लिए उनके साथ अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। उसके ससुराल वाले पार्षद को घर पर बुलाते और अवैध संबंध बनाने के लिए बोलते थे। वह जब मना करती थी तो उसके साथ मारपीट करते थे। कहते हैं कि पार्षद दुख -सुख में काम आता है, बेटे को अपने साथ रखेगा और पैसे भी आएंगे।

सास ने गर्भपात करने के लिए कुछ दवा खिला दी

महिला ने बताया कि वह अब तक बच्चों की वजह से चुप थी। उनके दो बच्चे हैं, एक छह साल का है और दूसरा करीब एक साल का। जब उसका छोटा बच्चा होने वाला था तो उसकी सास ने गर्भपात करने के लिए कुछ दवा खिला दी थी। तबीयत खराब होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह परिवार की शर्म के चलते कुछ नहीं बोल पाई थी। महिला ने बताया कि 29 अप्रैल 2023 को मैं अपने मायके चली गई थी। जब भी पति फोन करता था, तो गालियां देता और मेरे बच्चे को भी गलत चीजें सिखाते थे। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : Former Union Minister Vinod Sharma : पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने दिया भाजपा को समर्थन

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Haryana Visit : 22 और 23 मई को राहुल गांधी हरियाणा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

CM Nayab Saini ने कालका वासियों को दी सौगात, लगभग 25 करोड़ रुपये लागत की 3 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

कालका में आयोजित धन्यवाद रैली में कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने खोला घोषणाओं…

9 hours ago

CM Flying ने बिना लाइसेंस के चल रहे एक क्लीनिक पर मारा छापा, आपत्तिजनक दस्तावेज और मेडिकल उपकरण जब्त 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Flying : यमुनानगर में सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की…

9 hours ago

New Electricity Rates को लेकर जनसुनवाई 15 को, अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा की अध्यक्षता में होगी यह पब्लिक हियरिंग

सदस्य मुकेश गर्ग भी सुनेंगे दलीलें India News Haryana (इंडिया न्यूज), New Electricity Rates : हरियाणा…

9 hours ago