Candidate Educational Qualification : हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा एजुकेटेड अशोक तंवर

49
Candidate Educational Qualification
अशोक तंवर ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, कल भाजपा करेंगे ज्वाइन
  • सबसे कम पढ़े-लिखे अभय सिंह चौटाला और मोहनलाल बडोली

इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Candidate Educational Qualification : जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो रही हैं। मालूम रहे कि 23 मई की शाम कल 5 बजे चुनाव प्रचार थम चुका है। इस लोकसभा चुनाव के रण में आज हम आपको बता रहे हैं कि हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों से बड़े दिग्गज नेताओं की शैक्षणिक योग्यता क्या है।

प्रदेशभर के प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो सिरसा की सीट से भाजपा पार्टी के प्रत्याशी अशोक तंवर हरियाणा के नेताओं में सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। अशोक तंवर ने पीएचडी (PHD) की हुई है।

Candidate Educational Qualification : दूसरे नंबर पर रोहतक से भाजपा के उम्मीदवार अरविंद शर्मा

Arvind Sharma Statement

उम्मीदवार अरविंद शर्मा

उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा

वहीं दूसरे नंबर पर रोहतक से भाजपा के उम्मीदवार अरविंद शर्मा हैं जिन्होंने MDS की हुई है। तीसरे नंबर पर रोहतक से ही कांग्रेस के उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा की शैक्षणिक योग्यता BTech, MBA और LLB है। सोनीपत के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी और सिरसा से कांग्रेस की प्रत्याशी कुमारी सैलजा की योग्यता M. Phil है।

उम्मीदवार नवीन जिंदल

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट की बात की जाए तो भाजपा की उम्मीदवार नवीन जिंदल ने MBA और B.COM की हुई है। वहीं कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने LLB की हुई है।

उम्मीदवार सुशील गुप्ता

करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुधीराजा ने बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की हुई है। वहीं भाजपा के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली विश्विद्यालय से स्नातक हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुधीराजा
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल

यह भी जानें

इनके अलावा राव दान सिंह MA, LLB और MBA, धर्मबीर सिंह BA, वरुण मुलाना LLB और बंतो कटारिया ने MA और LLB कर रखी है। भाजपा के प्रत्याशी रणजीत चौटाला ने ग्रेजुएशन की हुई है। जयप्रकाश BA, राव इंद्रजीत BA, LLB, राज बब्बर ग्रेजुएट, भाजपा के प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने LLB की हुई है।

हरियाणा के सबसे कम पढ़े लिखे प्रत्याशी में सोनीपत लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी मोहनलाल बडोली उनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है, कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला भी दसवीं पास हैं।

इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला

वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी से फरीदाबाद लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र प्रताप है, जिनकी शैक्षणिक योग्यता BA सेकंड ईयर तक है।

करनाल लोकसभा सीट: कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा ने बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की है, जबकि भाजपा के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली विश्विद्यालय से स्नातक हैं।

यह भी पढ़ें : Haryana Lok Sabha Elections 2023 : पोलिंग पार्टियां मतदान के लिए आज होंगी रवाना 

यह भी पढ़ें : PM Modi Mahendragarh Rally : इंडिया अलायंस वालों का हालात ये है कि गाय ने दूध दिया नहीं घी खाने के लिए झगड़ा हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी 

यह भी पढ़ें : Nitin Gadkari’s Rewari Rally : कमल खिला दो, हम हरियाणा को दुनिया में चमका देंगे : नितिन गडकरी