प्रदेश की बड़ी खबरें

Birendra Singh Joins Congress : 10 वर्षों बाद घर वापसी, कांग्रेस में शामिल हुए बीरेंद्र सिंह

India News (इंडिया न्यूज), Birendra Singh Joins Congress, चंडीगढ़ : प्रदेश के पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह आज अपननी पत्नी प्रेमलता के साथ कांग्रेस का दाम थाम लिया है। दिल्ली में पहुंचकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्हें प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने पार्टी का पटका पहनाया। उनके पुत्र बृजेंद्र सिंहएक माह पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। कुछ भी हो अभी प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर दलबदल का सिलसला जारी है।

मालूम रहे कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह एवं उनकी पत्नी प्रेम लता सिंह कल भाजपा को अलविदा कह दिया था। इसको लेकर बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी पूर्व विधायक प्रेम लता सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को इस्तीफा भेज दिया था।

हिसार व जींद जिलों में कांग्रेस को मिलेगा लाभ

माना जा रहा है कि बीरेंद्र सिंह के आने के बाद उनके प्रभाव वाले हिसार व जींद जिलों में कांग्रेस को फायदा मिलेगा। वहीं साथ में ये भी चर्चा है कि कई अन्य दलों के नेता भी जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। बीरेंद्र सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की और दौरान नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलेजा, किरण चौधरी और रणदीप सुरजेवाला समेत पार्टी के कई सीनियर नेता शामिल रहे।

ये महज घर वापसी नहीं बल्कि वैचारिक वापसी

बीरेंद्र सिंह ने ज्वाइन के बाद कहा कि ये महज घर वापसी नहीं बल्कि वैचारिक वापसी भी है। भाजपा ने किसानों और गरीब के हितों की हमेशा अनदेखी की। उनके पास किसान भी एमएसपी को लेकर अपनी बात कहने आए थे लेकिन भाजपा ने इस दिशा में कुछ नहीं किया। वहीं ज्वाइनिंग के बाद बीरेंद्र सिंह के परिवार ने हिसार लोकसभा और उचाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। बता दें कि बीरेंद्र सिंह किसानों के मसीहा चौधरी छोटू राम के नाती हैं। ये भी बता दें कि कुछ समय के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा से राजनीतिक मतभेद जरूर रहे जिसके चलते बीरेंद्र सिंह कांग्रेस छोड़ते हुए भाजपा ज्वाइन कर ली थी लेकिन अब माना जा रहा है कि उनके बीच की दूरियां खत्म हो चुकी हैं।

चौधरी बीरेंद्र सिंह का राजनीतिक सफर

चौधरी बीरेंद्र सिंह उचाना से पांच बार जीतकर विधायक बन चुके हैं। वह 1977 से 82, 1982 से 84 1991 से 1996, 1996 से 2000 तथा 2005 से 2009 तक विधायक रहे। तीन बार वह कैबिनेट मंत्री भी बने। उन्होंने तीन बार सांसद के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने साल 2014 में चुनाव से पहले भाजपा ज्वाइन की थी।

पिछली केंद्र सरकार में वह केंद्र में मंत्री भी रहे। उनके बेटे बृजेंद्र सिंह 2019 में हिसार लोकसभा से सांसद चुने गए थे। अब वह भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस में आ गए हैं। बीरेंद्र सिंह भी मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगे। उनके कई समर्थक भी कांग्रेस में शामिल होंगे।

प्रदेश की सियासत में काफी उथल-पुथल

वहीं आपको बता दें कि इस समय हरियाणा की सियासत में काफी उथल-पुथल चल रही रही है। प्रदेश में वर्षों बाद बीरेंद्र सिंह की कांग्रेस में वापसी को लेकर चर्चा खूब हो रही है।

यह भी पढ़ें : JJP State President Nishan Singh Resignation : जजपा को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ी

यह भी पढ़ें : Jannayak Janta Party इनेलो में शामिल होने को तैयार : अजय चौटाला

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : पड़ोसी राज्यों के कर्मचारी मतदाताओं के लिए सवैतनिक छुट्टी की घोषणा

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

9 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago