प्रदेश की बड़ी खबरें

Birendra Singh Will Join Congress : पहले नवरात्र को कांग्रेस के होंगे बीरेंद्र सिंह

  • नौ अप्रैल को घर वापसी करेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह
  • दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय में अपने समर्थकों सहित होंगे कांग्रेस में शामिल

 

India News (इंडिया न्यूज),Birendra Singh Will Join Congress,जींद : पहले नवरात्र को भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में घर वापसी करेंगे। दिल्ली के 24 अकबर रोड पर कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में वो कांग्रेस का दामन थामेंगे। बीरेंद्र सिंह अपने हजारों साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे। बीते दिनों बीरेंद्र सिंह ने दावा किया था कि उनके साथ मौजूद विधायक भी कांग्रेस में शामिल होंगे। ऐसे में अब नौ अप्रैल को पता लगेगा कि ये मौजूदा विधायक कौन है। पूर्व चेयरमैन, सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी सहित वो लोग भी कांग्रेस में वापसी करेंगे जो बीरेंद्र सिंह के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे।

 

कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी खुद पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने दी 

लोकसभा चुनाव से पहले बीरेंद्र सिंह का कांग्रेस में जाना भाजपा के लिए हरियाणा के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड में भी बड़ा झटका है। इन राज्यों में बीरेंद्र सिंह के समर्थक है। बता दें कि पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद बीरेंद्र सिंह कब कांग्रेस में शामिल होंगे इसका इंतजार था। नौ अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी खुद पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने देते हुए बताया कि अपने हजारों साथियों के साथ वो कांग्रेस में शामिल होंगे।

 

  • बीरेंद्र सिंह के साथ मौजूद विधायक भी थाम सकते है कांग्रेस का दामन

 

जो 2014 में भाजपा में गए थे वो सब कांग्रेस में वापसी करेंगे

दिल्ली के 24 अकबर रोड पर कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस में शामिल होंगे। जो उनके साथ 2014 में भाजपा में गए थे वो सब कांग्रेस में वापसी करेंगे। कांग्रेस को हरियाणा ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों में मजबूती के लिए काम करेंगे। कांग्रेस उनके लिए नई नहीं है बल्कि 40 साल तक वो कांग्रेस में थे। निरंतर कांग्रेस के साथ.साथ जो इंडिया गठबंधन है उनके पक्ष में माहौल बन रहा है। 2024 लोकसभा चुनाव के जो परिणाम आएंगे वो चौकान्ने वाले होंगे।

 

उचाना, हिसार में बीरेंद्र सिंह परिवार ने खिलाया था कमल

अब तक उचाना हलके, हिसार लोकसभा सीट पर कमल नहीं खिला था। 2014 में भाजपा में बीरेंद्र सिंह के परिवार के शामिल होने के बाद पहली बार उचाना हलके से भाजपा विधायक के तौर पर प्रेमलता सिंह 2014 में चुनी गई थी। 2019 में हिसार लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लडऩे वाले बृजेंद्र सिंह तीन लाख से अधिक मतों से सांसद बन कर हिसार लोकसभा में पहली बार कमल खिलाने का काम किया था। जींद, कैथल, हिसार, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, कुरूक्षेत्र सहित हरियाणा के विभिन्न जिलों में बीरेंद्र सिंह समर्थकों की फौज है। भाजपा को बीरेंद्र सिंह के आने से फायदा हुआ था। अब बीरेंद्र सिंह परिवार के कांग्रेेस में जाने के बाद कांग्रेस को इसका जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें : Pratistha Foundation’s Unique Initiative : प्रतिष्ठा फाउंडेशन समाज को हर उस जरूरी मुद्दे के प्रति कर रहा है जागरूक, जिन्हें हम जानकर भी रहते अनजान 

 

यह भी पढ़ें : Possibility Of change In Google Services : गूगल सर्विसिज में बदलाव की संभावना, कुछ सर्विसेस के लिए करना पड़ सकता है पैसों का भुगतान 

 

यह भी पढ़ें : Bhadrakali Shaktipeeth Temple : जानें कुरुक्षेत्र के श्रीदेवी कूप भद्रकाली मंदिर का इतिहास

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो...’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान…

8 mins ago

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किया गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और…

16 mins ago

Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार

बोले- केजरीवाल का दीपका बुझ चुका, हरियाणा आकर क्या उजाला करेंगे India News Haryana (इंडिया…

22 mins ago

Haryana Election 2024: ‘आपने ऐसा नहीं किया तो’…, BJP के बागियों को पीयूष गोयल की खुली चेतावनी

Haryana Election 2024: 'आपने ऐसा नहीं किया तो'..., BJP के बागियों को पीयूष गोयल की…

38 mins ago

Gurugram Piyush Goyal : पीयूष गोयल ने कसा तंज, बोले कांग्रेस बड़े-बड़े वादे करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट

बोले- भाजपा संकल्प पत्र हर हरियाणवी की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला India News Haryana…

42 mins ago