प्रदेश की बड़ी खबरें

Karnal Lok Sabha Hot Seat : लगातार जीत की तरफ बढ़ रहे करनाल लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी मनोहरलाल 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal Lok Sabha Hot Seat : हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम मनोहल राल खट्टर ने अच्छी खासी बढ़त बना ली है। दोपहर 3 बजे तक खट्टर तक़रीबन 2 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पार्टी ने उन्हें सीएम के पद से हटाकर लोकसभा चुनाव में उतारा है। कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा उनके पीछे हैं। चूंकि येफासला बढ़ चुका है, इसलिए फैसला अब खट्टर के हक़ में आना तय है, हालांकि कई राउंड की गिनती अभी बाकी है।

Karnal Lok Sabha Hot Seat : करनाल सीट से नौ बार कांग्रेस, चार बार जीती भाजपा

ग़ौरतलब है कि करनाल सीट पहली बार साल 1952 में अस्तित्व में आई थी। 1952 से अब तक इस सीट पर नौ बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है। भाजपा को यहां से चार बार जीत मिली है। करनाल कांग्रेस का गढ़ रहा है लेकिन पिछले दो चुनावों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। इस बार भाजपा जीत की हैट्रिक लगाना चाहती है। यहां से अभी मौजूदा समय में संजय भाटिया सांसद हैं, लेकिन इस बार इनका टिकट कट गया है।
पिछले लोकसभा चुनाव में संजय भाटिया ने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को भारी मतों से हराया था। करनाल लोकसभा सीट पर करीब 18,21,231 लाख वोटर्स हैं और इनमें 9,74,840 लाख पुरुष मतदाता और 8,46,382 महिला वोटर्स हैं. 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में 13,00,722 मतदाताओं ने मतदान किया था और यहां 71 फीसदी मतदान हुआ था।

मनोहर और दिव्यांशु  दोनों पंजाबी समुदाय से रखते हैं संबंध

उल्लेखनीय है कि करनाल लोकसभा से बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने युवा चेहरा पार्टी के युवा अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा पर विश्वास जताया है। दिव्यांशु बुद्धिराजा पंजाबी समुदाय से संबंध रखते हैं पुराने समय में युवा चेहरे छत्रपाल ने मंझे हुए नेता चौधरी देवीलाल को मात दे दी थी, जिसकी काफी चर्चा हुई थी, अब कांग्रेस का युवा चेहरा यहां से मैदान में हैं, एनसीपी प्रत्याशी मराठा वीरेंद्र वर्मा को इनेलो ने समर्थन दिया है।
Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

3 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

3 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

4 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

4 hours ago

Faridabad में अज्ञात बाइक सवारों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…

5 hours ago

Jind News : जींद के नागक्षेत्र सरोवर में डूबने से युवती की मौत 

परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…

5 hours ago