प्रदेश की बड़ी खबरें

Sanjay Tandon Chandigarh BJP Candidate : चंडीगढ़ से भाजपा के उम्मीदवार बने संजय टंडन

  • लोकसभा सीट पर 2 बार सांसद रही किरण खेर की इस बार टिकट कटी

India News (इंडिया न्यूज), Sanjay Tandon Chandigarh BJP Candidate : भाजपा (BJP) ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर 2 बार सांसद रही किरण खेर की टिकट इस बार काट दी है और इस सीट पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया गया है।

टंडन हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी भी हैं। इतना ही नहीं संजय चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। चंडीगढ़ में 10 साल बाद भाजपा ने लोकल चेहरे पर दांव लगाया है। 2014 से पहले चंडीगढ़ से भाजपा सत्यपाल जैन को टिकट देती रही।

Sanjay Tandon Chandigarh BJP Candidate : कांग्रेस अभी अपना उम्मीदवार घोषित करने के इंतजार में

वहीं कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की, लेकिन कहा जा रहा है कि कांग्रेस पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को मैदान में उतर सकती है। मालूम रहे कि चंडीगढ़ में इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

2 बार से किरण खेर सांसद, 2019 में इतने वोटों से जीतीं

मालूम रहे कि चंडीगढ़ में पिछले दो बार से बॉलीवुड स्टार किरण खेर सांसद बनी हुई हैं। 2019 में उन्हें 2 लाख से अधिक मत मिले थे। इसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल को हराया था। इससे पहले 2014 में 1.91 लाख के करीब वोट लेकर जीती थीं।

मैंने टिकट नहीं मांगी, पर जो जिम्मेदारी मिली, उसे पूरी तरह निभाऊंगा: संजय टंडन

चंडीगढ़ से लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद संजय टंडन ने कहा, ‘राजनीति में मैंने कभी कुछ भी नहीं चाहा। जो मिला, मेरे माता-पिता से मुझे मिला। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे टिकट मिल जाएगा। मैं आज भी कहीं भोग में था। वहां केंद्र की ओर से मुझे फोन आया तो मुझे पता चला कि मुझे आज टिकट मिल चुका है।’ मैंने कभी टिकट के लिए मांग नहीं की थी, लेकिन जो जिम्मेदारी केंद्र की तरफ से मुझे दी गई है, उसे मैं पूरी तरह निभाऊंगा।’

यह भी पढ़ें : Dushyant Chautala’s Statement : कोई छोड़ता, कोई आता, यह तो राजनीतिक जीवन का एक पहिया : दुष्यंत चौटाला

यह भी पढ़ें : Vij Slams Birender Singh : विज ने ली चुटकी, बोले, बीरेंद्र के पल्ले अब कुछ नहीं

यह भी पढ़ें : Haryana Weather Forecast : फिर बदलने जा रहा मौसम, 13 से बारिश के आसार

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago