होम / Karnal Lok Sabha BJP Candidate Manohar Lal : भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल 18 अप्रैल को सिवाह में करेंगे जनसभा को संबोधित

Karnal Lok Sabha BJP Candidate Manohar Lal : भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल 18 अप्रैल को सिवाह में करेंगे जनसभा को संबोधित

• LAST UPDATED : April 12, 2024
  • भारत का डिजिटलीकरण बना विकास का वाहक : दुष्यंत भट्ट
  • संत व्यक्तित्व मनोहर लाल का प्रत्याशी होना सौभाग्य की बात : महिपाल ढांडा

India News (इंडिया न्यूज़), Karnal Lok Sabha BJP Candidate Manohar Lal : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत जिला के गांव सिवाह में 18 अप्रैल को एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  होंगे| कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को गांव सिवाह में भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। इस बैठक में हरियाणा के विकास एवं पंचायत और सहकारिता राज्य मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। ग्राम पंचायत सिवाह की सरपंच सुनीता कादियान ने सभी का स्वागत किया और आर्य बाल भारती के प्रधान रणदीप कादियान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Karnal Lok Sabha BJP Candidate Manohar Lal : 10 वर्ष के शासनकाल में देश में खुशहाली आई

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि आगामी 18 अप्रैल को गांव सिवाह में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मनोहर लाल एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में अधिक से अधिक लोगों को परिवार सहित आमंत्रित किया जाना है। इसके लिए अभी से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनसंपर्क में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पिछले लगभग 10 वर्ष के शासनकाल में देश में खुशहाली आई है, वहीँ विकास कार्यों के कीर्तिमान भी स्थापित हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यवस्था परिवर्तन कर दृढ इच्छा शक्ति का पालन करते हुए सभी कार्य ऑनलाइन और पूरी पारदर्शिता तथा सुशासन के साथ किए हैं जिससे प्रदेश के आम आदमी को विशेष लाभ मिला है।

डिजिटलीकरण आज विकास का वाहक बन गया

यही नहीं प्रदेश में लगभग 1 लाख 40 हजार नवयुवकों को छोटी-बड़ी सभी प्रकार की नौकरी बिना पर्ची बिना खर्ची के मिली है। डिजिटलीकरण आज विकास का वाहक बन गया है। भारत का डिजिटलीकरण वैश्विक मंच पर भी अनोखी छाप छोड़ रहा है। इसके अलावा हर गांव में गरीब से गरीब बच्चों को उच्च पद पर पहुंचने का अवसर मिला है। इसके परिणामस्वरूप छात्रों ने पढ़ाई में रुचि लेना शुरू कर दिया है। आज प्रदेश के 95 प्रतिशत अध्यापक ऑनलाइन पॉलिसी के माध्यम से अपनी नियुक्ति को लेकर खुश हैं। अब उन्हें तबादले का डर नहीं सताता। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एक नई लहर चल पड़ी है इस बार 400 पार का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसे पूरा करने में सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करें।

संत व्यक्तित्व वाले मनोहर लाल का प्रत्याशी होना हमारे लिए सौभाग्य की बात 

इस अवसर पर हरियाणा के सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें करनाल लोकसभा क्षेत्र से एक महान संत व्यक्तित्व वाले ईमानदार और कर्मठ व्यक्ति उम्मीदवार के रूप में मिले हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की कल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों से परिचित कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पूर्व जब जनता ने नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देकर प्रधानमंत्री बनाया तब भाजपा ने अंत्योदय के मूलमंत्र के साथ निचले पायदान के लोगों को मुख्यधारा में शामिल करने के लक्ष्य के साथ शुरुआत की थी। सरकार बनते ही नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया था कि भाजपा सरकार गरीबों के लिए समर्पित सरकार होगी।

भारत के विकास कार्यों का विश्व स्तर पर बज रहा है डंका 

‘सबका साथ – सबका विकास – सबका विश्वास – सबका प्रयास’ की प्रेरणा से भाजपा सरकार ने इन 10 सालों में निरंतर ऐसी योजनाएं लागू की हैं जिससे गरीब की मुश्किलें कम हो और उसका जीवन आसान बने। हमारे लिए चार जातियां शासन का केंद्र रही हैं और ये हैं – गरीब, युवा, किसान और महिला। मेरा मानना है कि जब देश के गरीब युवा किसान और महिलाओं का विकास होगा तभी देश का विकास होगा और देश में गरीब कल्याण महिला सशक्तिकरण युवा उत्थान एवं किसान सम्मान का नया अध्याय लिखा जा रहा है। वर्ष 2014 से अब तक 25 करोड़ लाभ इन चार जातियों को सबसे ज्यादा मिला है। 30 लाख करोड रुपए से ज्यादा सीधे गरीब किसान महिला और युवा लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। गांव-गांव में बिजली पहुंचाई, हर घर नल में जल पहुंच रहा है। करोड़ों लोगों के लिए आयुष्मान योजना और जन औषधि केंद्र वरदान साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत के विकास कार्यों का विश्व स्तर पर डंका बज रहा है।

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर रिसालू सरपंच राजेश कुमार, नांगल खेड़ी के सरपंच बिट्टू, बिट्टू बुड्शाम, राहुल दीवाने, सुरेंद्र कुमार, जगबीर खलीला, राजवीर कादियान, जयदीप नंबरदार और शक्ति प्रमुख, सभी पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें : Fatehabad Vijay Sankalp Rally : हमने पारदर्शी तरीके से प्रदेश में एक लाख 40 हजार युवाओं को नौकरी दी : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Vijay Sankalp Rally Bhiwani : हमने व्यवस्था बदली-सिस्टम बदला, हर व्यक्ति को इसका लाभ मिला : मनोहर लाल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन
Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox