होम / Boxer Vijender Singh joins BJP : भाजपा में शामिल हुए बॉक्सर विजेंद्र सिंह

Boxer Vijender Singh joins BJP : भाजपा में शामिल हुए बॉक्सर विजेंद्र सिंह

• LAST UPDATED : April 3, 2024
  • कांग्रेस को झटके पर झटका, अब BJP की रिंग में दिखेंगे विजेंद्र

India News (इंडिया न्यूज), Boxer Vijender Singh joins BJP, चंडीगढ़ : मुक्केबाजी में भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता और कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं।

बता दें कि 2019 के आम चुनाव में विजेंदर सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में दक्षिणी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उनका नाम पिछले कुछ दिनों से मथुरा से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चर्चा में था, जहां से अभिनेता और मौजूदा सांसद हेमा मालिनी फिर से चुनाव लड़ रही हैं। उनका कांग्रेस से जाना एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सिंह जाट समुदाय से आते हैं, जिसका हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बड़ी संख्या में सीटों पर राजनीतिक प्रभाव है।

बॉलीवुड में भी रहे एक्टिव

ज्ञात रहे कि विजेंदर सिंह ने एक्टर के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 13 जून, 2014 को फिल्म फगली से किया था। फिल्म का निर्माण ग्रेजिंग गोट प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है, जिसके मालिक अक्षय कुमार और अश्विनी यार्डी हैं। इस फिल्म को औसत से ज्यादा रिव्यू मिले थे। इससे पहले 2011 में दक्षिण भारतीय डायरेक्टर आनंद द्वारा बनाई फिल्म को लेकर भी चर्चा शुरू हुई थी, लेकिन बाद में विजेंदर सिंह ने ही इसकी पुष्टि नहीं की।

यह भी पढ़ें : HC Relief to BJP : प्रदेश सरकार को राहत, करनाल विस सीट के उपचुनाव को चुनौती देने वाली याचिका रद

यह भी पढ़ें : HSSC Constable Recruitment 2024 : हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 66 पदों पर भर्ती निकली, यह रहेगी योग्यता

यह भी पढ़ें : Job in Israel : इजराइल के लिए हरियाणा से 530 युवा रवाना, जानिए इतनी मिलेगी सैलरी

यह भी पढ़ें : Haryana Congress Lok Sabha Candidate Update : हरियाणा में कांग्रेस के 9 उम्मीदवार तय, 5 को लगेगी मुहर

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox