होम / Capital Dialogue 2023 : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संडे गार्जियन का चंडीगढ़ एडिशन किया लॉन्च

Capital Dialogue 2023 : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संडे गार्जियन का चंडीगढ़ एडिशन किया लॉन्च

• LAST UPDATED : December 9, 2023
  • इंडिया न्यूज हरियाणा के 14 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी

  • आज समाज समाचार पत्र की भी जमकर की सराहना

India News (इंडिया न्यूज़), Capital Dialogue 2023, चंडीगढ़: चंडीगढ़ के ताज होटल में आज ‘केपिटल डायलॉग-2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कई दिग्गज और राजनीतिक हस्तियां पहुंची। देश-विदेश के मुद्दों पर चर्चा के सबसे बड़े मंच इंडिया न्यूज का यह कार्यक्रम ‘केपिटल डायलॉग-2023’ हरियाणा-पंजाब और हिमाचल का सबसे बड़ा शो है और इसमें राजनीति, खेल जगत और अन्य क्षेत्रों के दिग्गज पहुंचे हैं कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा और उनकी पत्नी अंबाला की मेयर शक्तिरानी शर्मा एवं राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा मौजूद हैं।

कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डेली गार्जियन का चंडीगढ़ संस्करण लॉन्च किया। इस दौरान संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि इंडिया न्यूज हरियाणा के 14 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और यह भी कहा कि आज का दिन है जब आज समाज समाचार पत्र भी शुरू किया गया था। सीएम ने आज समाचार समाचार पत्र की जमकर सराहना की। उन्होंने आईटीवी टीम को शुभकामनाएं दी और कहा कि समाज में मीडिया जगत का विशेष योगदान है। मेरे कार्यालय में अक्सर इंडिया न्यूज ही चलता है।

यह भी पढ़ें : Capital Dialogue 2023 : देश के साथ हरियाणा भी सही दिशा में आगे बढ़ रहा : जेपी दलाल

यह भी पढ़ें: Sirsa Nav Sankalp Rally : प्रदेश सरकार मजबूती से कर रही जनकल्याण के कार्य : दुष्यंत चौटाला

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox