प्रदेश की बड़ी खबरें

CM Manohar Lal in Karnal : गांवों में लोगों से मिल रहे समर्थन से अभिभूत हूं : मनोहर लाल 

  • झंझाड़ी शामगढ़ से जाते समय गांव तखाना तरावड़ी जीटी रोड पर लोगों से किया स्वागत

India News (इंडिया न्यूज़), CM Manohar Lal in Karnal : पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने आज तरावड़ी में विधानसभा के गांव झंझाडी से लेकर गांव समाना बाहु तक करीब दर्जनभर गांवों का दौरा कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने तथा करनाल लोकसभा से भाजपा के पक्ष में मतदान करने हेतु आह्वान किया।

मोदी जी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता

मनोहर लाल ने मोदी को भारत ही नहीं अपितु विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बताते हुए करिश्माई नेता बताया। उन्होंने कहा कि भारत के अति पिछडे वर्ग के आर्थिक उत्थान व सामाजिक सम्मान दिलाने का काम मोदी ने करके आम जन के दिलों को जीतने का काम किया है। जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाली धारा 370को समाप्त कर श्री राम जन्म भूमि पर श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण करना मोदी जी की दृढ इच्छा शक्ति का परिणाम है।

क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

मनोहर लाल ने अपने करीब साढ़े 9 वर्ष के कार्यकाल में योग्यता के आधार पर बिना खर्ची-पर्ची के सवा लाख से ज्यादा नौकरियां देकर एक मिसाल कायम की। उन्होंने विपक्ष को मुद्दाविहीन बताते हुए कहा कि मोदी सरकार व हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने का हरसंभव प्रयास किया है। हर गांव के लोगों द्वारा जगह-जगह जोरदार स्वागत किए जाने से अभिभूत मनोहर लाल ने आमजन को विश्वास दिलवाया कि आचार संहिता के चलते कोई वादा नहीं कर सकते पर 4 जून के बाद हर गांव के लोगों की समस्याओं के निदान व क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

ज्ञातव्य है कि आज गांव झंझाडी, शामगढ, तखाना, पधाना, संधीर, सीकरी, बरसालु, युनिसपुर, कलसी, बैरसाल व समाना बाहु में रोड शो कर मनोहर लाल ने भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। मनोहर लाल ने 3 निर्दलियों द्वारा कांग्रेस को समर्थन के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न के जवाब में कहा कि चुनाव के मौसम में कुछ लोगों का आना-जाना लगा रहता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने यह भी रहस्योद्घटन किया कि हरियाणा के प्रमुख राजनीतिक दल के विधायकों सहित कई विधायक व विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता भाजपा के संपर्क में हैं। समय आने पर उनके नामों का भी उल्लेख कर देंगे।

रोड शो में ये रहे उपस्थित

इस रोड शो के दौरान विधायक हरविंद्र कल्याण व भाजपा नेता भगवान दास कबीरपंथी सहित अमर नाथ सौदा, शिव नाथ कपूर, जय भगवान  सीकरी, मीना चौहान, सुभाष चंद्र, जगदेव पाढा, प्रवीण गुप्ता, महीपाल राणा,राजबीर शर्मा, कर्मवीर शर्मा, बलबीर मराठा, नवीन कपूर, सतनाम आहुजा, बाल किशन शामगढ, देवेंद्र कामरा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें : Randeep Surjewala Slams BJP : किसान-मजदूर व आढ़ती की दुश्मन बन बैठी भाजपा सरकार : रणदीप सुरजेवाला

यह भी पढ़ें : Dushyant Chautala Big Statement : भाजपा को गिराने में हम कांग्रेस के साथ : दुष्यंत चौटाला

यह भी पढ़ें : Independent MLAs Support to Congress : 3 निर्दलीय विधायकों ने दिया कांग्रेस को समर्थन

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

6 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago