प्रदेश की बड़ी खबरें

Chief Minister Nayab Saini Sirsa Visit : श्री बाबा तारा जी कुटिया पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

  • सीएम बोले: विपक्ष जनता को गुमराह करने मेंं लगा है, अभी तक तय नहीं करवाया उम्मीदवार

 

India News (इंडिया न्यूज),Chief Minister Nayab Saini Sirsa Visit, सिरसा: मुख्यमंत्री नायब सैनी सिरसा प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को श्री बाबा तारा जी कुटिया में पहुंचे और श्री बाबा तारा जी की समाधि पर जाकर पूजा अर्चना की शीश नवाया साथ ही प्रदेशवासियों की सुख शांति और समृद्धि के लिए मंगल कामना की। इस मौके पर सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा के अनुज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने उनका स्वागत किया साथ शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। साथ ही नगर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने बाद में कहा कि आज विपक्ष में साहस नहीं है, अभी तक वह उम्मीदवार तय नहीं कर पाया है।

 

घमंडिया गठबंधन में शामिल भ्रष्टाचारी खुद को बचाने में लगे

उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन में शामिल भ्रष्टाचारी खुद को बचाने में लगे हुए है और जनता को गुमराह करने में लगे हुए है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रदेश की लोकसभा की सभी दस सीटों पर और करनाल विधानसभा सीट भारी मतों के अंतर से जीतेगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी सोमवार को राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला,सिरसा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर और भाजपा जिला प्रधान निताशा राकेश सिहाग के साथ श्री बाबा तारा जी कुटिया में पहुंचे जहां पर मुख्य सेवक गोबिंद कांडा, उनके पुत्र धैर्य कांडा ने बुके भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समाधि के प्रवेश द्वार पर गौरव गोयल, अनिल गनेरीवाला,गोपाल सर्राफ,अनिल सर्राफ,एमडी पूनम सेठी,नगर परिषद सिरसा की पूर्व अध्यक्षा रीना सेठी, महेंद्र सेठी, नितिन सेठी,,हरि प्रकाश शर्मा, विजय यादव, अमित सोनी आदि ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने श्री बाबा तारा जी की समाधि पर जाकर पूजा अर्चना की और शीश नवाया।

 

Chief Minister Nayab Saini Sirsa Visit

 

विपक्ष हार को लेकर डरा हुआ है: सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष हार को लेकर डरा हुआ है, उसमें साहस नहीं है, उसे चुनाव मैदान में उतारने के लिए उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे हैं जिसका नाम रखा वही भाग रहा है। विपक्ष सोच रहा है कि किसे उम्मीदवार बनाए। उन्होंने कहा कि भाजपा 2019 से भी ज्यादा प्रचंड बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन में वे लोग शामिल है जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप है, वे स्वयं को बचाने के लिए जनता के बीच जाकर झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं पर देश की जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली है क्योंकि जनता पहले ही मोदी को चुन चुकी है अब तो मतदान करना शेष है। मोदी के प्रति देश की जनता में विश्वास बड़ा है, भाजपा को लेकर जनता में जोश है।

 

गोबिंद कांडा ने किया सीएम का सम्मान

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने मुख्यमंत्री और अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया, साथ ही श्री बाबा तारा जी कुटिया की ओर से उन्हें प्रसाद प्रदान किया। गौरव गोयल ने उन्हें मोतियों की माला पहनाई तो अनिल सर्राफ ने उन्हें चांदी को सिक्का भेंट किया। धैर्य कांडा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया। नगर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किया मुख्यमंत्री का सम्मान किया।

 

तीसरी बार कुटिया पहुंचे सीएम सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी की श्री बाबा तारा जी में अटूट आस्था और विश्वास है, जब भी उन्हें सुअवसर मिलता है वे बाबा जी की समाधि पर आकर शीश जरूर नवाते हैं। पहली बार जब वे सांसद चुने गए तो उन्होंने सिरसा आकर श्री बाबा तारा जी की समाधि पर शीश नवाया था जब उन्हें पार्टी हाईकमान ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाया तो उन्होंने बाबा तारा जी की समाधि पर पूजा अर्चना की। इसके बाद जब वे मुख्यमंत्री बने तो सोमवार को उन्होंने समाधि पर पहुंचकर शीश नवाया और पूजा अर्चना की।

 

यह भी पढ़ें : Nuh Sub inspector Arrests : सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : Deadly Attack On SDM Yash Jaluka : खनन माफियाओं द्वारा एसडीएम नारायणगढ़ पर जानलेवा हमला 

यह भी पढ़ें : BJP Candidate And MP Dr. Arvind Sharma : रोहतक के महम में युवा किसानों ने किया सांसद डॉ. अरविन्द शर्मा का विरोध 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

8 hours ago