प्रदेश की बड़ी खबरें

Vijay Sankalp Rally Panchkula : कालका और पंचकुला विधानसभा में 21 व 28 अप्रैल को होगी सीएम सैनी की विजय संकल्प रैली

  • बंतो कटारिया की जीत को प्रचंड जीत में बदलने के लिए भाजपा नेताओं ने झोंकी ताकत
  • विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा गांव-गांव जाकर दे रहे हैं रैलियों का न्यौता
  • रैलियों की तैयारियों को लेकर पंचकूला में हुई बैठक, कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी
India News (इंडिया न्यूज), Vijay Sankalp Rally Panchkula : हरियाणा की 10 की 10 सीटों को जीतने के लिए भाजपा का धुआंधार प्रचार जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी विधानसभा अनुसार लगातार विजय संकल्प रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में अंबाला लोकसभा की प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में सीएम सैनी कालका विधानसभा और पंचकुला विधानसभा में 21 और 28 अप्रैल को रैलियां करेंगे। दोनों रैलियों को ऐतिहासिक बनाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने पूरी ताकत झोंक दी है। सभी नेता हर रोज जनसंपर्क कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को रैलियों में आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

Vijay Sankalp Rally Panchkula : मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लोगों में उत्साह

प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नवीन गर्ग ने बताया कि कालका विधानसभा की रैली 21 अप्रैल को नेताजी स्टेडियम रायपुर रानी में होगी। 28 अप्रैल को पंचकुला विधानसभा की रैली होगी। उन्होंने बताया कि ये दोनों रैलियां ऐतिहासिक होगी। गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के आगमन को लेकर लोगों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया की जीत को बड़ी जीत में बदलने के लिए स्थानीय नेताओं के साथ-साथ जिला पदाधिकारी, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

गांव-गांव जाकर दे रहे हैं न्यौता 

नवीन गर्ग ने बताया कि कालका विधानसभा की रायपुररानी में होने वाली सीएम की विजय संकल्प रैली के लिए लतिका शर्मा और पंचकुला में होने वाली रैली की सफलता के लिए ज्ञानचंद गुप्ता और जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा गांव-गांव जाकर न्यौता दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कालका विधानसभा चुनाव प्रभारी विशाल सेठ भी पूर्व विधायक लतिका शर्मा के साथ रैली को भव्य बनाने और जमीनी स्तर पर चुनाव को जीतने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। वहीं पंचकूला विधानसभा चुनाव संयोजक हरेन्द्र मलिक भी विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के साथ मिलकर बूथ स्तर पर पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं।

दोनों रैलियों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां दी

गर्ग ने बताया कि दोनों रैलियों को सफल बनाने के लिए भाजपा की बैठकें भी लगातार हो रही है। दोनों रैलियों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भी जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में पंचकुला में बैठक हुई। इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व विधायक लतिका शर्मा समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। इन सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दोनों रैलियों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां दी और गांव-गांव व वार्डों में जाकर लोगों को आमंत्रित करने की बात भी कही।

प्रदेश विकास के नजरिए से नंबर वन बनता जा रहा है

गर्ग ने बताया कि बैठक में ज्ञानचंद गुप्ता, लतिका शर्मा और जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताएं कि मोदी और नायब सरकार में हर वर्ग को न्याय मिला है और अकल्पनीय विकास हुआ। प्रदेश विकास के नजरिए से नंबर वन बनता जा रहा है। सरकार ने किसान, कर्मचारी, व्यापारी हितेषी नीतियां लागू की हैं। बीजेपी सरकार सबका साथ सबका विकास के फार्मूले पर कार्य कर रही है। सरकार किसी भी क्षेत्र को विकास के मामले में पीछे नहीं छोड़ना चाहती।
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

2 mins ago

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

34 mins ago

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

11 hours ago