होम / Krishna Bedi Resigns : सीएम के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने दिया अपने पद से इस्तीफा

Krishna Bedi Resigns : सीएम के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने दिया अपने पद से इस्तीफा

• LAST UPDATED : November 3, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Krishna Bedi Resigns, चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने आखिर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हरियाणा सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। आपको जानकारी दे दें कि बेदी की सन् 2019 में सीएम के राजनीतिक सचिव के पद पर नियुक्ति हुई थी। सूत्रों का मानना है कि इस्तीफा देने के बाद बेदी अंबाला लोकसभा में सक्रिय होंगे। वह इस सीट से लोकसभा का चुनाव का दावा ठोक सकते हैं।

राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा

ज्ञात रहे कि कृष्ण बेदी मूलरूप से शाहाबाद के रहने वाले हैं। हालांकि अंबाला लोकसभा में दिवंगत सांसद रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया टिकट के लिए मजबूत दावेदार हैं। बेदी ने करीब 10 दिनों पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मगर सरकार ने उनका इस्तीफा अब स्वीकार किया है। बेदी के इस्तीफा देते ही राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा चल रही है।

यह भी पढ़ें : Antyodaya Mahasammelan में अमित शाह ने हरियाणा को दी कुल 6 सौगात

यह भी पढ़ें : Politics of Caste : कांग्रेस के बाद डिप्टी सीएम को लेकर इनेलो का जाति कार्ड, हरियाणा में अब तक 6 डिप्टी सीएम बने

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT