होम / Haryana Congress President Udaybhan : कांग्रेस अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने में सक्षम : उयभान

Haryana Congress President Udaybhan : कांग्रेस अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने में सक्षम : उयभान

• LAST UPDATED : January 12, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Congress President Udaybhan, चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में प्रभारी, लोकसभा कोर्डिनेटर और विधानसभा संयोजक नियुक्त किए जा चुके हैं। उदयभान ने बताया कि प्रदेश कमेटी और जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर विचार-विमर्श के लिए 12 जनवरी को प्रभारी दीपक बाबरिया की हाईकमान के नेताओं से बैठक हुई है।

घर-घर कांग्रेस अभियान चलाया जाएगा

राज्य में कांग्रेस संगठन मजबूत है। अब घर-घर कांग्रेस अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत बूथ कमेटियां बनेंगी, जो कि 21 से 31 सदस्यों की होंगी। फिर सेक्टर स्तर की कमेटियां बनाई जाएंगी। इसलिए यह कहना उचित नहीं है कि राज्य में कांग्रेस का संगठन नहीं है।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि हरियाणा में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी की जरूरत नहीं है और कांग्रेस अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें : Haryana Cold Weather : प्रदेश में ठंड का वर्षों का रिकॉर्ड टूटा, जन जीवन थमा

यह भी पढ़ें : Earthquake : दिल्ली, हरियाणा-पंजाब सहित अनेक स्थानों पर भूकंप के झटके

यह भी पढ़ें : Haryana Ambala Big News : जर्मनी से हरियाणा अपनी गाड़ी से पहुंचा युवक

Tags: