होम / Couple Swallowed Poison : करनाल होटल में प्रेमी जोड़े ने गटका जहर, लड़की की मौत

Couple Swallowed Poison : करनाल होटल में प्रेमी जोड़े ने गटका जहर, लड़की की मौत

• LAST UPDATED : May 3, 2024
  • लड़के को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में कराया गया दाखिल

  • लड़की का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा

India News (इंडिया न्यूज़), Couple Swallowed Poison : करनाल में एक प्रेमी जोड़े द्वारा जहर निगल लिए जाने का मामला सामने आया है, जिसमें लड़की की तो मौत हो गई, जबकि लड़के का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जी हां, यहां नमस्ते चौक स्थित एक होटल में एक जोड़े द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया गया।

इस कारण होटल में हड़कंप मच गया। जहर खाने से लड़की की तो मौत हो गई गई जबकि लड़के काे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां लगातार उसका उपचार चल रहा है। वहीं, पुलिस ने लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक लड़की के परिजनों की शिकायत पर लड़के के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है।

होटल में किसी बात पर हुआ झगड़ा

जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि यहां शहर की दुर्गा कॉलोनी निवासी तनीशा और हांसी चौकी निवासी युवक सागर लंबे समय से रिलेशन में थे। इन दोनों ने 30 अप्रैल को नमस्ते चौक पर एक होटल में कमरा लिया और वहां दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और दोनों ने जहर निगल लिया।

लड़की करती थी इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी

मृतका के पिता राजेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी बेटी तनीशा (21) आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर-12 करनाल में नौकरी करती थी। 30 अप्रैल की सुबह 9 बजे वह ड्यूटी पर गई। शाम को मालूम हुआ है कि उसने जहर गटक लिया है। यह सुनते ही उनके पैरों के तले से जमीन खिसक गई

राजेंद्र का आरोप है कि सागर ने ही तनीशा को जान से मारने की नीयत से जबरदस्ती जहर दिया। चाल चलकर ही उसने इसे आपसी सहमति से आत्महत्या की कोशिश दिखाने के लिए थोड़ा जहर खुद भी गटक लिया।

आरोपी युवक पहले से ही शादीशुदा

वहीं यह भी मालूम हुआ है कि आरोपी सागर पहले से ही शादीशुदा है और 2 बच्चों का बाप है। मौत की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौँप दिया।

यह भी पढ़ें : Car Fire in Panipat : कार में आग से जिंदा जला चालक, कंकाल ही बरामद

यह भी पढ़ें : Car Fire in UP : पानीपत का कारोबारी कार में जिंदा जला

यह भी पढ़ें : Dead Body Found Packed In A Bag : पंचकूला के रायपुर रानी में एक कट्‌टे में पैक शव मिला  

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox