होम / Demonstration Against JE in Ambala : अंबाला में बिजली निगम के जेई के खिलाफ प्रर्दशन, पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई 

Demonstration Against JE in Ambala : अंबाला में बिजली निगम के जेई के खिलाफ प्रर्दशन, पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई 

BY: • LAST UPDATED : April 3, 2024

संबंधित खबरें

India News (इंडिया न्यूज),Demonstration Against JE in Ambala,अंबाला :  अंबाला में जिले में बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर (जेई) के खिलाफ नेशनल हाईवे पर जाम करने वालों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहजादपुर माजरा की सरपंच, पूर्व सरपंच, ब्लॉक समिति शहजादपुर के पूर्व वाइस चेयरमैन सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि समस्या का मुख्य कारण यह है कि गांव घड़ौली में निवासी बिजली निगम के जेई तरसेम गोदिया ने अपने सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म को लेकर असंवेदनशील टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के खिलाफ भगवान परशुराम सेवा दल के महासचिव प्रवीण शर्मा ने शहजादपुर पुलिस स्टेशन को शिकायत दी थी।

सोमवार को भी जाम लगाया था लगाया था जाम 

हिंदू संगठनों के सदस्यों ने सोमवार को भी जाम लगाया था। इस दौरान पुलिस ने आरोपी जेई के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई। मंगलवार रात को भी शहजादपुर में जाम लगाया गया। आरोपी जेई  की गिरफ्तारी न होने से खफा शहजादपुर माजरा की सरपंच नेहा, उसके पति अरुण और उनके पिता पूर्व सरपंच सतीश कुमार मंगलवार शाम को अपने साथी प्रवीण शर्मा और नरपत राणा सहित 40-50 लोगों को संग लेकर शहजादपुर बस स्टैंड के पास पहुंचे। जहां प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक नेशनल हाईवे-72 (अंबाला-नाराणगढ़ मार्ग) को जाम कर दिया। गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शनकारी लोगों ने आरोपी जेई तरसेम गोदिया के खिलाफ नारे लगाए।

देवी-देवताओं के बारे में अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप 

उन्होंने कहा कि तरसेम गोदिया ने हमारे देवी-देवताओं के बारे में अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को भी बुधवार की शाम 6 बजे तक गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन प्रदर्शनकारी लोगों ने गिरफ्तारी न होने पर बुधवार शाम को 6 बजे फिर से जाम लगाने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने इसके पहले ही प्रदर्शनकारी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हाईवे को जाम करके आमजन को बाधा पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज़ 

पुलिस ने खुफिया तौर पर पड़ताल की और विशाल उर्फ मोना, पूर्व वाइस चेयरमैन ब्लॉक समिति शहजादपुर रजनीश शर्मा उर्फ विशु, संजीव गुप्ता, विशाल शर्मा, राजेश उर्फ जस्सा, विक्की राणा, प्रवीण कुमार, राजीव गोयल उर्फ बोबी, श्याम, संजीव बिंदल, गौरव गुप्ता उर्फ राजू, नानू, संजीव गुप्ता, पंच राजेश गोयल, टोनी शर्मा को शामिल किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने हाईवे को जाम करके आमजन को बाधा पहुंचाई है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में आचार सहिंता का उल्लंघन किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147,149,188, व नेशनल हाईवे एक्ट की धारा 8-B के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : Boxer Vijender Singh joins BJP : भाजपा में शामिल हुए बॉक्सर विजेंद्र सिंह

यह भी पढ़ें : HC Relief to BJP : प्रदेश सरकार को राहत, करनाल विस सीट के उपचुनाव को चुनौती देने वाली याचिका रद

यह भी पढ़ें : HSSC Constable Recruitment 2024 : हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 66 पदों पर भर्ती निकली, यह रहेगी योग्यता

यह भी पढ़ें : Job in Israel : इजराइल के लिए हरियाणा से 530 युवा रवाना, जानिए इतनी मिलेगी सैलरी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
Krishna Lal Panwar ने मस्जिद के वार्षिक समारोह में की शिरकत, कहा -भाजपा सरकार हर बिरादरी व धर्म का समान भावना से कर रही विकास
Biplab Kumar Deb ने की केंद्रीय बजट 2025-26 पर चर्चा, विपक्ष पर कसा तंज, बोले- विपक्ष के अधिकांश लीडर बिना पढ़े देते हैं बजट पर प्रतिक्रिया
12 Jyotirlinga Spiritual Fair में ‘खुशियों का महाकुंभ’ कार्यक्रम हुआ आयोजित, प्रसिद्ध संत-महात्माओं ने की शिकरत, दिया आध्यात्मिक संदेश
Panipat Crime : बाइक चलाने का शौक पूरा करने के जुनून ने दो नाबालिगों को पहुंचाया जेल, जुवेनाइल कोर्ट में किया पेश 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT