Dr. Ashok Tanwar’s Nomination : लाखों मतों के अंतर से विजय होंगे डॉ. अशोक तंवर : मुख्यमंत्री नायब सैनी

49
Dr. Ashok Tanwar's Nomination
Dr. Ashok Tanwar's Nomination : लाखों मतों के अंतर से विजय होंगे डॉ. अशोक तंवर : मुख्यमंत्री नायब सैनी
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित तमाम भाजपा रही साथ, विजयघोष की ध्वनि
India News (इंडिया न्यूज़), Dr. Ashok Tanwar’s Nomination : सिरसा से बीजेपी के उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर की नामांकन यात्रा शनिवार को नेहरू पार्क से शुरू होकर सारे शहर से गुजरी। हर जगह स्वागत, फूलमालाएं, बुके, गाडिय़ां, हाथी-घोड़े, पालकी सब इस नामांकन यात्रा में उपस्थित थे। हजारों की संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता नाचते-गाते हुए अपने उम्मीदवार का नामांकन भरवाने के लिए निकले तो लगा कि यह जीत अटल है, प्रबल है। रोड शोक के दौरान लोग हाथों में बीजेपी के झंडे उठाए कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदे मातरम और डा. तंवर आगे बढ़ो हम आपके साथ हैं,के जयघोष कर रहे थे।

Dr. Ashok Tanwar’s Nomination : डॉ.अशोक तंवर मेहनती, सुशिक्षित और होनहार

हवाई मार्ग से सिरसा के उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर का नामांकन करवाने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अशोक तंवर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमल का फूल निशान देकर भेजा है। हम सबने कमल के फूल को अपना उम्मीदवार मानकर वोट देना है। भारतीय जनता पार्टी ने देश को आगे बढ़ाने के लिए जो संकल्प लिया है, हम सबने मिलकर उस संकल्प को पूरा करना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमने हरियाणा में दस की दस सीटों से “कमल खिलाकर” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपने हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार को इससे और ताकत मिलेगी। हरियाणा और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ.अशोक तंवर मेहनती, सुशिक्षित, युवा और होनहार व्यक्ति हैं। उन्होंने आपके लिए सदैव संघर्ष किया है। लाठियां खाई हैं, किसानों के लिए आवाज उठाई है। आज वक्त की मांग है कि सब लोग एकजुट होकर उनका साथ दें। वे देश की सबसे बड़ी पंचायत में आपकी आवाज को बुलंद करेंगे।

मैं गरीब परिवार का बेटा हूं : तंवर

भाजपा प्रत्याशी डॉ.अशोक तंवर ने कहा कि मैं गरीब परिवार का बेटा हूं। बचपन से संघर्षों में जीया हूं। सैनिक पिता की संतान हूं और किसान के घर में जन्मा हूं। आप लोगों की बात को नीचे नहीं गिरने दूंगा,चाहे मुझे कुछ भी करना पड़े आप लोग एकजुट होकर कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा की विजय निश्चित कर दें, उसके बाद आपको पीछे मुडक़र नहीं देखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में मोदी जी के नाम की आंधी है। देश के गौरव को पूरी दुनिया में बढ़ाने वाले ऐसे प्रधानमंत्री बार-बार देश को मिलें इसके लिए पूरा राष्ट्र एकजुट है। उन्होंने कहा कि देश को 70 साल में वह विकास नहीं देखने को मिला जो मोदी जी के 10 साल के शासनकाल में मिला है। हमारी माताओं बहनों को सम्मान मिला है, युवाओं को रोजगार मिला है। बुजुर्गों का आदर बढ़ा है। आज देश नभ, जल, थल हर जगह तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ा है। डॉ. तंवर ने कमल के फूल का प्रतीक चिन्ह हाथ में लेकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

अशोक तंवर की होगी रिकॉर्ड मतों से जीत : सुभाष बराला

इस दौरान राज्यसभा के सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि आज की उत्साहित भीड़ के चेहरों का नूर बता रहा है कि सिरसा से डा.अशोक तंवर रिकॉर्ड मतों से विजयी हो रहे हैं। जनता ने विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए तीसरी बार देश को मजबूत हाथों में देने का संकल्प लिया है। सिरसा में भी कमल खिलेगा और 400 का नारा अवश्य पूरा होगा। सुभाष बराला ने कहा कि आज देश का किसान, मजदूर, व्यापारी, लखपति दीदी, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग सभी वर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है।

भाजपा के ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान सिरसा से भाजपा के उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर, राज्यसभा के सदस्य सुभाष बराला, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, सिरसा लोकसभा के प्रभारी, स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री डा. कमल गुप्ता, उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंद्र सिरसा, हिसार से भाजपा प्रत्याशी चौ. रणजीत सिंह, सिरसा के विधायक गोपाल कांडा, फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, भाजपा सिरसा जिला की अध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग, फतेहाबाद भाजपा के जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा, पूर्व विधायक बलकौर सिंह व रामचंद्र कम्बोज, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, आदित्य देवीलाल, कप्तान मीनू बैनीवाल, भूपेश मेहता सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

रोड शो की झलकियां
-सिरसा में अब तक का सबसे बड़ा एवं ऐतिहासिक रोड शो
-दो घंटे तक जारी रहा रोड शो
-भगवान राममय हुआ सिरसा
-पूरा शहर भारत माता की जय और जय श्री राम के नारों से गूंजा
-रोड शो में उमड़े जनसैलाब के चलते जाम की स्थित बन गई
-रोड शो में उत्साहित लोग जोश के साथ ढोल की थाप पर नाचते हुए नजर आए
-लोगों ने हाथ में भगवा झंडे ले रखे थे
-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने वक्तव्य से लोगों में जोश का संचार किया
-सिरसा से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर ने उत्साहित लोगों पर पुष्प वर्षा की