CM on Plant In The Name Of Mother : प्रदेश का प्रत्येक नागरिक मां के नाम एक पौधा लगाए : नायब सैनी

20
CM on Plant In The Name Of Mother
प्रदेश का प्रत्येक नागरिक मां के नाम एक पौधा लगाए : नायब सैनी
  • बोले- पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने का यही एकमात्र तरीका

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM on Plant In The Name Of Mother : मुख्यमंत्री नायब सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक से अपनी माता के नाम पर एक पौधा लगाने की अपील की। नायब सिंह ने कहा कि हमें पौधा लगाने के बाद उसको बड़ा होने तक उसकी संभाल भी रखनी है। पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने का यही एकमात्र तरीका है। मुख्यमंत्री नायब सिंह पिंजौर के बूथ नंबर 70 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 111वां एपिसोड सुनने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

पीएम का नेतृत्व विश्व को भी रास्ता दिखा रहा

नायब सिंह ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में ऐसा नेतृत्व मिला है, जो देश के साथ-साथ विश्व को भी रास्ता दिखाने का काम करता है। मन की बात कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्र से पूरा देश जुड़ता है। प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में महारथ हासिल करने वाले लोगों से परिचय करवाते हैं। ऐसे परिचयों से समाज व देश के प्रति कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण के असंतुलन के कारण आज वातावरण में तापमान काफी बढ़ रहा है। अब 50 डिग्री से ज्यादा तापमान भी देखने को मिलता है।

अपने जन्मदिन सहित अन्य सामाजिक समारोह में भी अधिकाधिक पौधे लगाएं

इसी संतुलन को बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने इस अभियान की शुरूआत की, जो 6 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने कहा कि जब भी गर्मी अधिक होती है तो हम पहाड़ों की तरफ रूख करते हैं, वहां पर अधिक पेड़-पौधे होने के कारण गर्मी का प्रभाव कम होता है। नायब सिंह ने संकल्प लेते हुए कहा कि हमें अपने जन्मदिन सहित अन्य सामाजिक समारोह में अधिक से अधिक पेड़ लगाने का कार्य करना चाहिए। पेड़ लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी सुनिश्चित की जाए। नायब सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने जो काम पिछले 10 सालों में करवाए हैं, इससे पहले की सरकारों ने कुल मिलाकर भी उतने विकास कार्य नहीं करवाए।

उन्होंने कहा कि जब रास्तों पर नजरें डालते हैं तो चारों तरफ नेशनल हाइवे, ग्रीन कोरिडोर, एक्सप्रेस-वे नजर आते हैं। रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण करने के अलावा देश को वंदे भारत जैसी ट्रेनें दी गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वो केन्द्र व प्रदेश भाजपा सरकार के कामों का घर-घर तक प्रचार करें। कार्यक्रम में विधायक मोहनलाल बडोली, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया व उपायुक्त डा. यश गर्ग समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेँ : Congress workers conference in Narnaul : कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा

यह भी पढ़ें : Deepender’s Retort To Shah’s Statement : तारे और सितारे तो पहले भी चमकते रहे हैं और आगे भी चमकते ही रहेंगे : दीपेंद्र हुड्डा

यह भी पढ़ें : CM Nayab Saini In Panipat : मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज प्रदेश के 83 हजार 633 लाभार्थियों को दिया 100 करोड़ रुपये से भी अधिक का लाभ