देश

Farmers Protest 2 : शंभू बॉर्डर पर किसानों पर छोड़े आंसू गैस के गोले

India News (इंडिया न्यूज़), Farmers Protest, चंडीगढ़ : दिल्ली कूच को लेकर किसानों का काफिला शंभू बॉर्डर पर पहुंच गया है। हालात काफी खराब नजर आ रहे हैं। किसानों को रोकने के लिए प्रशासन ने भी कड़े इंतजाम किए हुए हैं। भीड़ के काफिले को दूर करने को लेकर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ने शुरू कर दिए हैं।

मालूम रहे कि चंडीगढ़ में कल केंद्र और किसानों की दोपहर बाद बैठक शुरू हुई थी जोकि देर रात तक जारी रही। इसमें किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज की गई एफआईआर और अन्य मामले वापस लेने पर तो सहमति बन गई थी लेकिन अन्य मांगों पर सहमति नहीं बनी जिस कारण किसानों ने आखिर दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान परिसर में आयोजित हुई मीटिंग में केंद्र की तरफ से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल रहे।

इन मांगों पर नहीं बन पाई सहमति

साढ़े 5 घंटे चली बैठक में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गारंटी कानून और कर्ज माफी पर सहमति नहीं बन पाई। इसी कारण किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया।

जानिए ये हैं किसानों की मांगें

  • एमएसपी पर गारंटी कानून बनाया जाए।
  • पिछले आंदोलन में मारे गए किसान परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
  • किसानों पर दर्ज मामले वापस लिए जाएं।
  • लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा दी जाए।
  • डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से कीमत तय हो।
  • किसान खेत मजदूरों का कर्जा माफ हो, पेंशन दी जाए।
  • भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 दोबारा लागू किया जाए।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : घंटों मीटिंग में नहीं बन पाई सहमति, दिल्ली कूच का ऐलान

यह भी पढ़ें : Farmers Protest Effect : प्रदेश में इंटरनेट सेवा कई दिनों तक रह सकती है बंद

यह भी पढ़ें : Section 144 in Delhi : किसान आंदोलन के चलते दिल्ली में 1 माह के लिए धारा 144 लागू

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : हरियाणा के 15 जिलों में धारा-144 लगाई

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024 : चेकिंग के दौरान 10 कारों से 15 लाख 41 हजार 700 रुपये कैश बरामद किया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election 2024 : विधानसभा आम चुनाव को पानीपत जिला में…

11 mins ago

Mahipal Dhanda : पानीपत ग्रामीण विधानसभा को विकास कार्यों में नंबर 1 ले जाना लक्ष्य

प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने रविवार को जनसंपर्क अभियान के तहत किया तूफानी दौरा India News…

1 hour ago

Haryana Assembly Elections: कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री? खुद किया रास्ता साफ

Haryana Assembly Elections: कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री? खुद…

2 hours ago

Haryana Elections 2024: दीपेंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी प्रतिक्रिया, कुमारी सैलजा के BJP में शामिल होने पर क्या बोले?

Haryana Elections 2024: दीपेंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी प्रतिक्रिया, कुमारी सैलजा के BJP में शामिल…

3 hours ago