होम / Farmers Protest : घंटों मीटिंग में नहीं बन पाई सहमति, दिल्ली कूच का ऐलान

Farmers Protest : घंटों मीटिंग में नहीं बन पाई सहमति, दिल्ली कूच का ऐलान

• LAST UPDATED : February 13, 2024
  • 6 माह का राशन बांध किसान दिल्ली की ओर हुए रवाना

India News (इंडिया न्यूज़), Farmers Protest, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में कल केंद्र और किसानों की दोपहर बाद बैठक शुरू हुई थी जोकि देर रात तक जारी रही। इसमें किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज की गई एफआईआर और अन्य मामले वापस लेने पर तो सहमति बन गई लेकिन अन्य मांगों पर सहमति नहीं बनी जिस कारण किसानों ने आखिर दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया। मालूम रहे कि कल चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान परिसर में आयोजित हुई मीटिंग में केंद्र की तरफ से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल रहे।

इन मांगों पर नहीं बन पाई सहमति

साढ़े 5 घंटे चली बैठक में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गारंटी कानून और कर्ज माफी पर सहमति नहीं बन पाई। इसी कारण किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया।

जानिए ये हैं किसानों की मांगें

  • एमएसपी पर गारंटी कानून बनाया जाए।
  • पिछले आंदोलन में मारे गए किसान परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
  • किसानों पर दर्ज मामले वापस लिए जाएं।
  • लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा दी जाए।
  • डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से कीमत तय हो।
  • किसान खेत मजदूरों का कर्जा माफ हो, पेंशन दी जाए।
  • भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 दोबारा लागू किया जाए।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest Effect : प्रदेश में इंटरनेट सेवा कई दिनों तक रह सकती है बंद

यह भी पढ़ें : Section 144 in Delhi : किसान आंदोलन के चलते दिल्ली में 1 माह के लिए धारा 144 लागू

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : हरियाणा के 15 जिलों में धारा-144 लगाई

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox