प्रदेश की बड़ी खबरें

Randeep Surjewala’s Comment On Hema Malini : सुरजेवाला द्वारा हेमा मालिनी पर की गई टिप्पणी पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जताई नाराजगी 

India News (इंडिया न्यूज),Randeep Surjewala’s Comment On Hema Malini,चंडीगढ़  : भाजपा के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा हेमा मालिनी पर की गई टिप्पणी को लेकर अपनी नाराजगी का इजहार की है। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान देना कोई नई बात नहीं है और यह कांग्रेस के महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने सुरजेवाला को उनके पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला के बारे में भी बड़ा बयान किया।

महिलाएं कैसे बाहर निकलेंगी, यह सोचना जरूरी है 

विज ने कहा कि महिलाएं कैसे बाहर निकलेंगी, यह सोचना जरूरी है और उन्होंने सुरजेवाला को इसके बारे में सोचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण अलग है और इसे उन्हें समझना चाहिए। विज ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया ने कंगना रनोट के बारे में ऐसी ही टिप्पणी की थी और पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने भी महिलाओं के प्रति अपने विचार दिए थे।

भाजपा ने कांग्रेस के नेता पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया  

भाजपा ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पर मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। सुरजेवाला ने जवाब में कहा कि सांसद और विधायक उसी लिए बनाए जाते हैं, ताकि जनता की आवाज को संसद में पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि वे भी लोगों की सेवा करने के लिए हैं, न कि फिल्म स्टार बनने के लिए। सुरजेवाला ने कहा कि वे किसी फिल्म स्टार के बराबर नहीं हैं, लेकिन वे हेमा मालिनी का सम्मान करते हैं, क्योंकि वह धर्मेंद्र के यहां शादी कर चुकी हैं, जो उनकी बहू हैं। मामले में भाजपा ने कांग्रेस के नेता पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर Rahul…

3 mins ago

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

1 hour ago

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

2 hours ago