प्रदेश की बड़ी खबरें

Hooda Taunt on BJP-JJP Achievements : हुड्डा बोले- प्रदेश को विकास के अर्श से बर्बादी के पाताल तक पहुंचाना भाजपा-जजपा की उपलब्धि

India News (इंडिया न्यूज), Hooda Taunt on BJP-JJP Achievements, चंडीगढ़ : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भाजपा-जजपा गठबंधन की उपलब्धियों पर हास्यास्पद तंज कसा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को विकास के अर्श से बर्बादी के पाताल तक पहुंचाने को ही भाजपा 9 साल की उपलब्धि मान रही है, क्योंकि जो हरियाणा 2014 तक प्रति व्यक्ति आय, रोजगार, प्रति व्यक्ति निवेश, बुजुर्गों, खिलाड़ियों व किसानों के सम्मान, कानून व्यवस्था और विकास में नंबर वन था, उसे ही भाजपा-जजपा ने मिलकर बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार, नशे, महंगाई और अत्याचार में नंबर वन बना दिया है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का है।  बता दें कि हुड्डा भाजपा के हरियाणा में 9 वर्ष पूरे होने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

गठबंधन सरकार ने प्रदेश को विकास से कोसों दूर रखा

हुड्डा ने गठबंधन सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 9 साल के दौरान इस सरकार ने प्रदेश को विकास से कोसों दूर रखा। मनोहर सरकार ने न हरियाणा में कोई नया पावर प्लांट लगाया और न एक भी इंच नई रेलवे लाइन बिछाई। मेट्रो लाइन भी एक इंच आगे नहीं बढ़ाई।

न कोई राष्ट्रीय स्तर का संस्थान, बड़ी परियोजना या बड़ा उद्योग प्रदेश में स्थापित हुआ। ऐसे में मौजूदा सरकार आखिर किस बात का जश्न मना रही है? असल में हरियाणा के नौ साल बर्बाद करने के लिए इस सरकार को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। हुड्डा ने कहा कि जिस फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी और मेरी फसल-मेरा ब्यौरा को सरकार उपलब्धि समझ रही, वह भ्रष्टाचार के जनक और जनता के गले की फांस बने हैं। हकीकत यह है कि 90 प्रतिशत फैमिली आईडी और 95 प्रतिशत प्रॉपर्टी आईडी में गड़बड़झाला मिला है।

यह भी पढ़ें : Achievements of BJP : प्रदेश में भाजपा के 9 साल पूरे होने पर मनोहर लाल ने गिनाई उपलब्धियां

यह भी पढ़ें : Qatar Indian Navy Officers News : कतर में 8 पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को फांसी की सजा सुनाई

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

HSSC Chairman Himmat Singh : “जो युवा योग्य होंगे वह…परीक्षार्थियों के हित और आयोग की पारदर्शिता पर क्या बोले हिम्मत सिंह?

एचएसएससी के चेयरमैन से मिलकर चयनित युवाओं व उनके परिजनों ने जताया आभार चेयरमैन ने…

9 hours ago

Education Minister Mahipal Dhanda : हरियाणा देश का “ऐसा” पहला राज्य…शिक्षा के स्तर में और सुधार पर क्या बोले शिक्षा मंत्री

नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ही स्कूलों में पाठ्यक्रम तय किया जाएगा : शिक्षा…

10 hours ago

Faridabad के इस गांव की ये..बेटी बनी सिविल जज…राज्य मंत्री राजेश नागर ने दी बधाई

बेटी बिपाशा खटाना ने समाज का नाम रोशन किया : राजेश नागर India News Haryana…

10 hours ago

Kurukshetra Crime News : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक बार फिर हुई दहशत भरी घटना

कुरुक्षेत्र में वर्ल्डवाइड इमीग्रेशन सेंटर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग घटना के बाद पुलिस मौके…

10 hours ago