Nishan Singh : पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह कांग्रेस में होंगे शामिल

16
Nishan Singh
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह कांग्रेस में होंगे शामिल

India News (इंडिया न्यूज), Nishan Singh : जननायक जनता पार्टी (JJP) को छोड़ने के बाद पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह 20 दिनों के बाद कांग्रेस पार्टी का दामन थामेंगे। बता दें कि निशान सिंह अपने समर्थकों के साथ 29 अप्रैल को चंडीगढ़ में कांग्रेस में शामिल होंगे। निशान सिंह कांग्रेस के कौनसे गुट में शामिल होंगे फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई।

मालूम रहे कि पूर्व विधायक सरदार निशान सिंह करीब साढ़े 5 वर्ष तक जजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे थे। साल 2018 में जननायक जनता पार्टी के गठन के बाद टोहाना के पूर्व विधायक निशान सिंह को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।