होम / Gangster Sachin Bhiwani का गुर्गा हथियारों सहित दबोचा

Gangster Sachin Bhiwani का गुर्गा हथियारों सहित दबोचा

• LAST UPDATED : October 27, 2023
  • अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड लिया

India News (इंडिया न्यूज), Gangster Sachin Bhiwani, चंडीगढ़ : प्रदेश के जिला करनाल नमस्ते चौक पर पुलिस ने गैंगस्टर सचिन भिवानी के गुर्गे को हथियारों के साथ काबू किया है। कब्जे में लेने के दौरान ही उसके कब्जे से 5 पिस्तौल और 18 जिंदा रौंद भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आज दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर सचिन के गैंग का सदस्य संदीप उर्फ बब्बल निवासी पटौदी करनाल में हथियार सप्लाई करने आया हुआ है। सूचना पर तुरंत पुलिस करनाल नमस्ते चौक पर पहुंची तो आरोपी संदीप पुलिस टीम को देखकर एकदम भागने लगा, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए तुरंत घेराबंदी कर उसे काबू कर लिया। पुलिस ने जब आरोपी का बैग चेक किया तो उसमें 5 देसी पिस्टल, 18 जिंदा रौंद, जो कि 32 बोर के थे और एक लैपटॉप बरामद हुआ। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : Haryana Toll Plaza : प्रदेश में 6 टोल प्लाजा होंगे बंद, देखें ये होंगे प्लाजा बंद

यह भी पढ़ें : Hooda Taunt on BJP-JJP Achievements : हुड्डा बोले- प्रदेश को विकास के अर्श से बर्बादी के पाताल तक पहुंचाना भाजपा-जजपा की उपलब्धि

यह भी पढ़ें : Achievements of BJP : प्रदेश में भाजपा के 9 साल पूरे होने पर मनोहर लाल ने गिनाई उपलब्धियां

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT