प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana CM on New Year : यह वर्ष सबके लिए मंगलमय हो : मुख्यमंत्री

  • प्रदेशवासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं

India News (इंडिया न्यूज़), Haryana CM on New Year, अयोध्या : मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज दिल्ली से जन शताब्दी के ज़रिए चंडीगढ़ पहुंचे और यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री पत्रकारों से मुखातिब हुए और नववर्ष 2024 की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह वर्ष सबके लिए मंगलमय हो और सबके परिवार में सुख-समृद्धि लाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस साल पूरी तत्परता और पारदर्शिता के साथ जनकल्याण से जुड़ी सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने की मुहिम में और तेजी लाएगी। प्रदेशभर से विकास कार्यों की काफ़ी डिमांड आ रही है, उसे जल्द से जल्द पूरा करने का काम किया जाएगा।

22 जनवरी को लोग अपने घरों में दीपक जलाएं और दीपावली मनाएं

वहीं 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर बनाने का यह संघर्ष बहुत लंबा है। वर्षों के संघर्ष के बाद देश के लोगों की आकांक्षाएं पूरी होने वाली हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि 22 जनवरी को लोग अपने घरों में दीपक जलाएं और दीपावली मनाएं।

यह भी पढ़ें : Ayodhya Ram Mandir Consecration : 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी प्राण-प्रतिष्ठा की रस्म : राय

यह भी पढ़ें : PM Modi Ayodhya Visit Live : पीएम ने किया अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

यह भी पढ़ें : Special Trains for Ayodhya Dham : अंबाला से भी अयोध्या धाम के लिए चलेंगी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर Rahul…

6 mins ago

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

1 hour ago

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

2 hours ago