प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Cold Weather : प्रदेश में ठंड का वर्षों का रिकॉर्ड टूटा, जन जीवन थमा

  • रेवाड़ी में रात का पारा पहुंचा एक डिग्री

India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Cold Weather, चंडीगढ़ : हरियाणा के सभी जिले लगातार 17वें दिन कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे। दिन के साथ-साथ अब रात्रि के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। रेवाड़ी में बुधवार की रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि 6 साल में सबसे कम है। इससे पहले 2018 में किसी शहर का न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री दर्ज किया गया था।

महेंद्रगढ़ के नारनौल में भी पारा 1.2 डिग्री

वहीं, महेंद्रगढ़ के नारनौल में भी पारा 1.2 डिग्री रहा। महेंद्रगढ़, भिवानी, रेवाड़ी और हिसार के बालसमंद में पाला भी पड़ा है। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री कम दर्ज किया गया। दिन का सबसे कम तापमान कुरुक्षेत्र में 11.1, करनाल 11.6 और अंबाला का 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अभी ठंड से राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं है। 13 जनवरी से कोहरा काफी छंट जाएगा। इसके बाद कोल्ड डे की संभावना भी कम रहेगी। 16 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। हालांकि यह भी कमजोर रहेगा। इसका राज्य पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

शीत लहर से पशुओं के बचाव के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

पशुपालन विभाग हरियाणा द्वारा प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। केवल इंसान ही नहीं, बल्कि पशु भी इससे परेशान हैं, जिसको देखते हुए विभाग द्वारा प्रदेश में शीतलहर से पशुओं के बचाव हेतु सभी जिलों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसके अलावा, विभाग ने पशु चिकित्सकों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। विभाग के एक प्रवक्ता ने वीरवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी पशुपालकों से आग्रह किया है कि वे शीतलहर से पशुओं के बचाव के लिए पशुपालन विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी की पालना करें और अपने पशुधन को शीतलहर से बचाकर रखे। उन्होंने बताया कि शीतलहर में पशुओं का तापमान कम हो जाता है व सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। इसके अतिरिक्त खांसी व निमोनिया जैसी बीमारियां होने लगती हैं, जिसके कारण पशु खाना पीना छोड़ देते हैं व दूध उत्पादन भी कम हो जाता है। शीत लहर से बचाव करके इन बीमारियों से पशुओं को बचाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Earthquake : दिल्ली, हरियाणा-पंजाब सहित अनेक स्थानों पर भूकंप के झटके

यह भी पढ़ें : Haryana Ambala Big News : जर्मनी से हरियाणा अपनी गाड़ी से पहुंचा युवक

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Government: 28 साल बाद बीजेपी ने किया बड़ा बदलाव, हरियाणा सरकार में इस बिरादरी को मिली अहम जिम्मेदारी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Government: हरियाणा विधानसभा में हरविंदर कल्याण की स्पीकर के…

18 mins ago

Haryana Air Pollution : अभी भी 4 जिले लगातार…, एक्यूआई हुआ इतना, लोगों की सांसों पर आफत!

प्रदेश में पराली जलाने के मामले कुल 689 India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Air…

29 mins ago

Haryana Rape News: 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास

हरियाणा में बढ़ते दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसके चलते…

58 mins ago

Haryana Gurugram: अवैध रूप से पटाखे बेच रहे थे दो युवक, गुरुग्राम पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

बढ़ते प्रदुषण को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार एक्शन मोड में है। दरअसल इसे…

1 hour ago

Haryana Palwal Accident : प्रदेश में एक के बाद एक हादसा, अब पलवल में 2 दाेस्तों की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Palwal Accident : प्रदेश में बीते दिनों से लगातार…

1 hour ago