होम / Haryana Lok Sabha Elections 2024 Live Updates : हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 8 बजे तक टोटल पोलिंग रिपोर्ट 65 % रही

Haryana Lok Sabha Elections 2024 Live Updates : हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 8 बजे तक टोटल पोलिंग रिपोर्ट 65 % रही

• LAST UPDATED : May 25, 2024
  • मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश के सभी लोगों से की मतदान करने की अपील 

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Haryana Lok Sabha Elections 2024 Live Updates : देशभर में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और इसके छठे चरण में आज हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। इस चरण में राज्य की सभी सीटों अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मतदान हुआ। हरियाणा लोकसभा चुनाव में 7 बजे तक टोटल पोलिंग रिपोर्ट 63.2% रही। चुनाव आयोग द्वारा रात 8:00 बजे तक जारी आंकड़े के अनुसार हरियाणा में लोकसभा चुनाव 64.10% मतदान हुआ है, वहीं पूरे प्रदेश शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। हालांकि कुछ लोक सभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के बीच आपसी बहसबाज़ी के एक -दो मामले सामने आए, जहां मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा स्थिति का संभाल लिया गया।

लोकसभा अनुसार मतदान प्रतिशत

1 अंबाला, 67.00%
2 फरीदाबाद 60.00%
3 गुरुग्राम 60.70%
4 हिसार 64.70%
5 करनाल 63.20%
6 कुरुक्षेत्र 66.30%
7 महेंद्रगढ़ भिवानी 65.30%
8 रोहतक 64.60%
9 सिरसा 64.10%
10 सोनीपत 69.10%
हरियाणा की करनाल विधानसभा टोटल पोलिंग परसेंट 57.3
नोट : मतदान के आंकड़े में देर रात तक अपडेट जारी रहेगा.

 

जींद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगी महिला मतदाताओं की लाइन।

7:30 PM, 7 बजे तक 53.6 प्रतिशत वोटिंग

हरियाणा लोकसभा चुनाव में 7 बजे तक टोटल पोलिंग रिपोर्ट 63.2% रही। वहीं हरियाणा की करनाल विधानसभा टोटल पोलिंग परसेंट 57.3

6:30 PM छह बजे तक 53.6 प्रतिशत वोटिंग

हरियाणा 6 बजे तक कुल 59.4 प्रतिशत मतदान हुआ

5:30 PM पांच बजे तक 53.6 प्रतिशत वोटिंग

हरियाणा में 5 बजे तक 53.6% पोलिंग, करनाल लोकसभा में 55.71% हुआ मतदान, अब सिर्फ 30 मिनट बाकी

4.47 PM : चार बजे तक 50.1 प्रतिशत वोटिंग

हरियाणा में 4 बजे तक 46.26 फीसदी मतदान हो चुका है। दो करोड़ 76 हजार 768 मतदाता 223 उम्मीदवारों में से अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। चुनाव में भाजपा अपनी पिछली सफलता को दोहराकर हरियाणा में अपना गढ़ बरकरार रखना चाहती है। हालांकि भगवा पार्टी को कांग्रेस के साथ-साथ जजपा और इनेलो जैसी अन्य पार्टियों से कड़ी चुनौती मिल सकती है। प्रदेश के 20,031 मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

3.33 PM : साक्षी मलिक ने परिवार सहित किया मतदान

ओलिंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने भी अपने परिवार के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लिया। उन्हेंने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज मैंने और मेरे परिवर के सदस्यों ने मतदान करके देश के लोकतंत्र के प्रति अपने दायित्व को निभाया है। आप लोग भी इस महापर्व में भाग लेकर मतदान जरूर करें और औरों को भी प्रेरित करें।

3.20 PM : हरियाणा में 46.26% वोटिंग

प्रदेशभर में सुबह से मतदान जारी है। लोगों में भी मतदान को लेकर काफी उत्साह है। कई युवाओं ने पहली बार मतदान भी किया। जैसे ही वे मतदान केंद्र से बाहर आए, खुशी में वे सेल्फी लेते नजर आए। 3 बजे तक 42.26 प्रतिशत मतदान हो चुका है और लगातार जारी है।

शादी के मंडप में जाने से पहले दूल्हे ने डाला वोट


निजामपुर/ नरनौल : गांव रोपड़ सराय में शादी के मंडप में जाने से पहले दूल्हा प्रदीप कुमार ने वोट डाला और औरों को भी वोट के लिए प्रेरित किया। दूल्हा प्रदीप कुमार ने बताया कि लोकतंत्र में वोट का विशेष महत्व है, इसलिए हमें अपने मत का प्रयोग हर हाल में करना चाहिए। मत के प्रयोग से ही सरकार बनती है और देश विकसित होता है।
इस अवसर पर पहलवान महावीर, रामकिशन सुबेदार व शीशराम समेत परिवार के सदस्य गांव में बने पोलिंग बूथ पर वोट डालें ।

2.40 PM : जींद के इस गांव ने मतदान का किया बहिष्कार

वहीं उचाना विधानसभा क्षेत्र में स्थित सुंदरपुरा गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। इस गांव में कुल 1610 वोटर हैं। बता दें कि 6 साल पहले से ही सुंदरपुरा को नरवाना तहसील से उचाना तहसील के अंतर्गत किया गया है। अधिकांश ग्रामीण काम के लिए नरवाना में ही रहते हैं और उचाना जाने में मजबूर हैं। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है।

नरवाना गांव के नजदीक है, जबकि उचाना दूर है। ग्रामीण इसकी समस्या के समाधान के लिए पहले से ही मांग कर रहे हैं। सुंदरपुरा से नरवाना केवल 3 किलोमीटर की दूरी पर है, जबकि उचाना 23 किलोमीटर दूर है। इसी कारण ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया।

2.30 PM : दोपहर 2 बजे तक प्रदेश में 40.7 फीसदी मतदान

हरियाणा में अभी दो बजे तक 40.7 फीसदी मतदान हो चुका है और मतदान अभी जारी है। शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा।

1.40 PM : दोपहर एक बजे तक 39.13% मतदान

हरियाणा में दोपहर एक बजे तक 39.13% मतदान दर्ज किया गया है। अनेक बूथों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। मतदान के प्रति गर्मी में भी लोगों का जूनून बरकरार है।

1.00 PM : पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा और उनके बेटे ने परिवार संग किया मतदान

रोहतक: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व रोहतक से लोकसभा प्रत्याशी बेटा दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने परिवार सहित गांव सांघी में एक बूथ पर अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान लोगों से वोट करने की अपील करते हुए हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में सिर्फ कांग्रेस की लहर है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा व परिवार के सदस्य अंगुली पर स्याही का निशान दिखाते हुए।

उधर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने रोहतक के गवर्नमेंट हाई स्कूल सुखपुरा के बूथ नंबर 20 पर परिवार के साथ मतदान किया।

12.50 PM : रोहतक में फर्जी वोट डालता युवक दबोचा

राेहतक में एक युवक फर्जी वोट डालता हुआ पकड़ा गया है। यहां कबीर कॉलाेनी स्थित सरकारी मिडल स्कूल में बने एक बूथ पर एक युवक (18) फर्जी मतदान कर रहा था जिसे काबू कर लिया गया है।

12.49 PM : यमुनानगर के इस गांव ने मतदान का बहिष्कार किया

यमुनानगर के गांव मटक माजरी में बूथ नंबर-235 पर ने एक भी वोट नहीं डाली। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हरियाणा के यमुनानगर और यूपी से लगी सीमा पर पुल के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वो किसी भी चुनाव में भागीदारी नहीं करेंगे।

12.25 PM : हिसार के खेदड़ में हंगामे की जानकारी

हिसार के खेदड़ में हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसपी

हिसार के बरवाला क्षेत्र के खेदड़ बूथ नंबर-124 से जानकारी आई है कि यहां दो गुटों के बीच कहासुनी हुई थी। जैसे ही इस बारे में हिसार के एसपी मोहित हांडा को सूचना मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और समझाया।

12.00 PM : 26.8 फीसदी पोलिंग

प्रदेश में वोटिंग अभी तक शांतिपूर्ण चल रही है। दोपहर 12 बजे तक की बात की जाए तो सभी सीटों पर कुल 26.8 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था। मतदान को लेकर लगातार भीड़ बढ़ रही है। लोगों में इस महापर्व को लेकर विशेष उत्साह है।

जींद में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ मत डालने आए।

11.10 AM : डॉ. सुशील गुप्ता ने कलायत पोलिंग बूथ का दौरा किया

वहीं आम आदमी पार्टी के डॉ. सुशील गुप्ता ने कलायत के वार्ड नंबर 15 व 16, खेड़ी लांबा के पोलिंग बूथ का दौरा किया।

11.00 AM : 10 सीटों पर 22.09% वोटिंग

हरियाणा की 10 सीटों पर 11 बजे तक 22.09% वोटिंग हो चुकी है। सिरसा में सबसे अधिक 20.8%, कुरुक्षेत्र में 20.6%, फरीदाबाद में 14.5%, अंबाला में 18.9%, हिसार में 19.6%, करनाल में 17.6%, भिवानी में 20%, रोहतक में 15.2%, सोनीपत में 17.2%, अंबाला में 17.2% और गुरुग्राम में 15.8% प्रतिशत तक मतदान हुआ। फिलहाल अभी मतदान लगातार जारी है।

10.45 AM : सोनीपत में चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को दिल का दौरा पड़ा, मौत

वहीं प्रदेश के जिला सोनीपत में चुनावी ड्यूटी पर तैनात शिक्षा विभाग के कर्मचारी की दिल का दौरा पड़ने से निधन हो जाने का समाचार आया है। बता दें कि कर्मचारी सोनीपत के गांव पुगथला में स्तिथ सरकारी स्कूल में बतौर क्लर्क था। गांव सेरसा जाटी में उनकी चुनावी ड्यूटी लगी थी।

10.33 AM : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने किया अपने मत का प्रयाेग

अंबाला: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने शास्त्री कॉलोनी में बूथ नंबर 125 में जाकर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद बाहर आकर विज ने अपनी अंगुली पर लगी स्याहीं समर्थकों को दिखाई।

10.30 AM : निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हुआ निधन

हरियाणा के गुरुग्राम जिला की बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक से निधन हो गया। आज सुबह करीब 10.30 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में गुरुग्राम के पालम विहार के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

10.00 AM : मशीनों को बदला जाएगा

हिसार : वार्ड नंबर 49 बवानी खेड़ा के गांव तालू में मशीन खराब होने के कारण पोलिंग रोकी गई है।

9.50 AM : कांग्रेस उम्मीदवार वरूण चौधरी ने डाला वोट

वहीं अंबाला से कांग्रेस उम्मीदवार वरूण चौधरी अपने समर्थकों सहित बूथ पर पहुंचे और इस दौरान उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद उन्होंने अपनी अंगुली पर लगी स्याही भी दिखाई।

9.42 AM : बंतो कटारिया ने डाला वोट

हरियाणा के जिला अंबाला से लोकसभा भाजपा प्रत्याशी स्व. रत्न लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया ने अपना मतदान किया है।

9.32 AM : 101 वर्ष की वृद्धा ने अपनी बहनों सहित किया मतदान

लोहारू विधानसभा क्षेत्र के गांव ढाणी अकबरपुर में बुजुर्ग महिला फूला देवी (101), भगवानी देवी आयु 97 वर्ष, श्योकोरी देवी आयु 95 वर्ष, लिछमा देवी आयु 91 वर्ष चारोँ सगी बहनो ने लोहारू के तहसील कार्यालय में स्थापित पिंक बूथ पर मतदान किया।

9.30 बजे तक 9.45 % मतदान

आपको जानकारी दे दें कि प्रदेश मेंं सुबह 9.30 बजे तक 9.45 % मतदान हुआ। वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। जितने भी वोटर्स शाम 6 बजे तक लाइन में लगे होंगे, उन सभी को मतदान का मौका दिया जाएगा।

Haryana Lok Sabha Elections 2024

प्रदेश की सभी 10 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी

सुबह 9 बजे तक इतना हुआ मतदान

हरियाणा में सुबह 9 बजे तक 8.31 फीसदी मतदान हुआ।

7.33 AM : हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने नारायणगढ़ में डाली वोट

मुख्यमंत्री नायब सैनी नारायणगढ़ (अंबाला) में अपना मतदान करने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र करनाल में पहुंचे। जहां पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज देश के लिए बहुत ही बड़ा दिन है। मेरा परम सौभाग्य है कि मैंने सुबह वोट डालने से पूर्व गांव में महादेव व अन्य गुरुओं के चरणों में नतमस्तक होकर उनका आशीर्वाद लिया और फिर राष्ट्र की मजबूती के लिए सुबह 7.33 बजे मतदान किया।

सुबह 7 बजे यहां से सबसे पहले पूर्व सीएम मनोहर लाल ने किया मतदान

करनाल में खास बात यह रही कि आज सुबह 7 बजे से पहले ही करनाल लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी मनोहर लाल प्रेम नगर स्थित 174 नंबर बूथ पर पहुंच गए और उन्होंने अपने बूथ में प्रवेश किया। यहां उन्होंने पोलिंग अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई के बाद अपना वोट डाला। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाकर लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया।

वहीं इस दौरान करनाल में जब पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल वोट डालकर बाहर निकले तो भीड़ के कारण मीडिया कर्मी और उनके एक सुरक्षा अधिकारी में झड़प हो गई।”

Haryana Lok Sabha Elections 2024 Live Updates : भाजपा सभी 10 सीटों और कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ रही चुनाव

मालूम रहे कि प्रदेश में भाजपा सभी 10 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) एक ही सीट कुरुक्षेत्र पर चुनाव लड़ रही है। हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व सीएम मनोहर लाल को करनाल सीट से मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने कुरुक्षेत्र से उद्योगपति नवीन जिंदल को टिकट दी है।

वहीं, कांग्रेस ने गुरुग्राम से केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ अभिनतेता राज बब्बर को मैदान में उतारा हुआ है। इसके अतिरिक्त कांग्रेस ने रोहतक से भाजपा के अरविंद कुमार शर्मा के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा को मैदान में उतारा है।

राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा और ऐशवर्या शर्मा ने डाला वोट

वहीं राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा और उनकी पत्नी ऐशवर्या शर्मा ने मतदान किया। उधर फरीदाबाद के बूथ नंबर 19 पर साहूपुरा गांव की महिलाएं घूंघट की आड़ में वोट डालने पहुंचीं। इसके अलावा भिवानी के तोशाम में बनाए गए पिंक बूथ पर वोटिंग के बाद सेल्फी महिलाओं ने ली सेल्फी।

यमुनानगर के एक बूथ पर EVM खराब होने से देरी से शुरू हुआ मतदान

यमुनानगर के बिलासपुर में बूथ नंबर 128 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण मतदान 25 मिनट देरी से शुरू हुआ। वहीं, रोहतक के राजकीय महिला महाविद्यालय के बूथ नंबर 62 पर सुबह आठ मिनट देरी से मतदान शुरू हो सका।

मतदान शुरू होने में देरी का कारण दस्तावेजों को सील करने के लिए धागा न होना बताया गया। इसी तरह सिरसा लोकसभा सीट के लिए जींद जिले के फरेंकलां गांव में बूथ नंबर 184 पर 15 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। देरी का कारण मशीन का सेट न होना बताया गया। वहीं, फतेहाबाद में मार्केट कमेटी स्थित बूथ नंबर 49 पर ईवीएम खराब होने की सूचना है। मतदान के लिए लंबी कतार लगी हुई है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Jind Accident : कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत
Loharu Vidhan Sabha : कामयाब जनसमर्थन रैली के बाद आभार जताने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जेपी दलाल
Subhash Barala Taunts Congress : वोट के बदले नौकरी देना कांग्रेस का भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला एक सूत्रीय फार्मूला 
Jind Crime : अमेरिका भेजने का झांसा दे 27 लाख ठगे
Haryana Election 2024 : सिनेमाघर और केबल पर एमसीएमसी कमेटी की अनुमति से ही होगा विज्ञापनों का प्रसारण
Haryana Assembly Elections 2024 : अंतरराज्यीय हरियाणा-यूपी पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Vij Said On Congress’ Manifesto : कांग्रेस के घोषणापत्र पर बोले विज “यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox