प्रदेश की बड़ी खबरें

Human Skeleton Found In Kurukshetra : मेहरा गांव की डाबर कॉलोनी के पास गेहूं के खेत में मिला नर मुंड कंकाल

  • खेत में दवाई का स्प्रे कर रहे मजदूर ने देखा, फैली सनसनी 

विजय कौशिक, India News (इंडिया न्यूज़), Human Skeleton Found In Kurukshetra, चंडीगढ़ : कुरुक्षेत्र के लाडवा के गांव मेहरा की डाबर कॉलोनी के नजदीक गेहूं के खेत में एक नरमुंड कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। कंकाल ज्यादा गला होने के कारण चेहरे की शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना की सूचना खेत मालिक ने पुलिस को दे दी। पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबन लैब में भेज दिया। जांच अधिकारी मूलचंद ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि मेहरा गांव की डाबर कॉलोनी के पास गेहूं के खेतों में किसी व्यक्ति का नर मुंड कंकाल पड़ा हुआ है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मूलचंद ने घटनास्थल का मुआवना किया। खेत मालिक राजकुमार निवासी मेहरा ने पुलिस को बताया कि उनके गांव का सहदेव सुबह के समय गेहूं के खेत में स्प्रे कर रहा था। सुबह के समय लगभग 11 बजे स्प्रे करते हुए उसके पैर से कोई ठोस चीज टकराई। पहले तो उसने ध्यान नहीं दिया लेकिन थोड़ा आगे चलने पर उसे हड्डियां, कपड़े, जुराबें, जैकेट व कुछ अन्य सामान दिखाई दिया। जब उसने पीछे मुड़ मुड़कर देखा तो उसे नर मुंड कंकाल दिखाई दिया।

नर मुंड कंकाल देखकर मजदूर सहदेव डर गया और गांव की ओर भाग गया।  शोर मचाने पर आसपास के किसान व गांव के लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई और देखते ही देखते खेत में लोगो का तांता लगना शुरू हो गया। खेत मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटना स्थल का मुआवना किया और साक्ष्य जुटाए।

कंकाल को देखकर डर गया था मजदूर

गेहूं के खेत में दवाई का स्प्रे कर रहे मजदूर सहदेव ने बताया कि जब उसने नर मुंड कंकाल को देखा तो वह डर गया। वह डर के कारण अपने गांव मेहरा भाग गया और घटना की जानकारी खेत मालिक राजकुमार को दी।

मेंल या फीमेल नहीं हो पाई पहचान : थाना प्रभारी

थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि नर मुंड कंकाल हड्डियों का ढांचा मात्र है। कंकाल किसी औरत का है या किसी आदमी का इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि नर मुंड के पास मिले जैकेट व कपड़ों से आदमी होने की संभावना हो सकती है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही घटना की सच्चाई का पता लग सकता है।
यह भी पढ़ें : Accident in Palwal : नीलगाय आने से गाड़ी पेड़ से टकराई, 3 दोस्तों की मौत

यह भी पढ़ें : Government Bans 23 Ferocious Dog Breeds : भारत में नहीं खरीदे जा सकेंगे पिटबुल-बुलडॉग, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें : Rajasthan Accident : हनुमानगढ़ में ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत, मां-बेटी सहित 4 की मौत

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

1 hour ago

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

2 hours ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

2 hours ago

Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…

2 hours ago