प्रदेश की बड़ी खबरें

Ambala Lok Sabha : आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखना है तो सभी बीजेपी को वोट दें : मुख्यमंत्री सैनी

  • अंबाला से बंतो कटारिया की नामांकन सभा में मुख्यमंत्री नायब सैनी बोले: देश भर में आज मोदी जी की लहर, इस बार बीजेपी चार सौ पार
  • घमंडिया गठबंधन विश्वास के लायक नहीं, 2047 के विकसित भारत का निर्माण प्रधानमंत्री मोदी ही कर सकते
India News (इंडिया न्यूज़), Ambala Lok Sabha : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखना है, तो देश की जनता बीजेपी को वोट दें। पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के हाथों में  देश सुरक्षित और विकास कर सकता है। 2047 के विकसित भारत का निर्माण प्रधानमंत्री मोदी ही कर सकते है। अंबाला से बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया की नामांकन सभा को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन विश्वास के लायक नहीं है। वह झूठे वादे कर लोगों को बरगलाती है। उनके झूठे वादे से देश का विकास नहीं हो सकता है।

 

Ambala Lok Sabha

Ambala Lok Sabha : दस वर्षों में अंबाला में काफी विकास कार्य हुए

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दस वर्षों में हमारी सरकार की वजह से विकसित अंबाला है। दस वर्षों में अंबाला में काफी विकास कार्य हुए है। आप सभी को बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी  बंतो कटारिया को 5 लाख के वोटों से जीता कर भेजें। हमें पूरे हरियाणा में बीजेपी के कमल को खिलाना है। इसके लिए प्रत्येक घर में जा कर लोगों को बीजेपी को वोट देने के लिए उत्साहित करना होगा। इस बार बीजेपी को चार सौ सीटों पर विजय दिलानी है। इसमें हरियाणा अपनी अहम भूमिका निभायेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा विकास तेजी से कर रहा है यह पीएम मोदी की देन है। आज हरियाणा में हर जगह कनेक्विटी है। पीएम नरेंद्र मोदी को जीता कर हमें विकसित भारत का निर्माण करना है। आज सारे देश में मोदी लहर है।

कांग्रेस और भाजपा शासन का आकलन कर मतदान करें : शेखावत

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जब हम लोग मतदान की बात करते हैं, तो हमें 10 साल कांग्रेस के और 10 साल भाजपा के राज की तुलना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी की सत्ता आने से पहले देश में दो तरह की खबरें सुर्खियों में रहती थी। एक तो घोटाले की और दूसरी आतंकवाद की। देश में भारत लाख करोड़ रुपए के घोटाले हुए और देश दुनिया के सबसे पांच कमजोर अर्थव्यवस्था वाले देशों में शामिल हो गया। बेशक देश आर्थिक तौर पर ऊपर के 11 देश में शामिल था लेकिन देश के हालात यह थे कि हमें कच्चा तेल लेने के लिए कुछ गिरवी रखना पड़ता था। सीमा पर पाकिस्तान और चीन हर रोज भारत के अंदर घुसकर समस्याएं पैदा कर रहे थे।

 

Ambala Lok Sabha

बिचौलिए हड़प जाते थे

जब गरीबों के लिए कुछ दिया जाता था तो वह इतना काम होता था कि बिचौलिए हड़प जाते थे। लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार ने सत्ता में आने के बाद योजनाबद्ध ढंग से गरीबों के लिए नीतियां बनाई और उन्हें लागू किया,जिनका परिणाम यह निकला कि देश के 25 करोड लोग गरीबी की रेखा से बाहर आ गए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह चुनाव उस सरकार को समर्थन देने का है जिसने देश की समस्याओं का स्थाई समाधान करने का काम किया है। धारा 370 के कारण कश्मीर में हर रोज लोग मर रहे थे कश्मीर में 48000 लोग शहीद हुए लेकिन धारा 370 खत्म होने के बाद वहां पर शांति कायम हुई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सनातन धर्म पर शुरू से हमले होते रहे हैं, वह चाहे मुगलों ने किए हों या अंग्रेजों ने, लेकिन भाजपा ने हर उसे काम को किया है जिससे सनातन धर्म मजबूत हुआ है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र से कांग्रेस के सहयोगी ही सहमत नहीं : अनिल विज

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं भाजपा विधायक अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस का ना कोई नेता है और ना ही उसकी कोई नीति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नियत के बारे में पूरा देश जानता है कि जब-जब कांग्रेस का मौका मिला उसने देश को लूटने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र पर उसके घटक दलों ने ही हस्ताक्षर नहीं किए,क्योंकि वह इससे सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने चुनाव घोषणा पत्र को अपने दम पर लागू नहीं करवा सकती क्योंकि चुनाव घोषणा पत्र लागू करवाने के लिए संसद में आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन चाहिए और कांग्रेस जब इतनी सीटों पर चुनाव ही नहीं लड़ रही है तो वह जीतेगी कैसे और कांग्रेस के घटक दल उसके घोषणा पत्र से सहमत नहीं है।

बंतो कटारिया ने मांगा लोगों का समर्थन

लोकसभा उम्मीदवार बंतो कटारिया ने लोगों से समर्थन मांगते हुए कहा कि भाजपा ने देश के हित में काम किया है और आगे भी देश हित में काम करने के लिए वे लोगों का समर्थन मांग रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लोगों का समर्थन पार्टी को मिल रहा है,उसे साफ है कि 4 जून को 400 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा के मंत्री कंवरपाल गुर्जर, असीम गोयल, लतिका शर्मा, संतोष चौहान सारवान, राजीव डिंपल, मनदीप राणा, बलवंत सिंह साढौरा, राजवीर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष राजेश लाडी, यमुनानगर के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा मुख्य रूप से मौजूद थे।
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

6 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago