kurukshetra Lok Sabha Constituency : 47 वर्षों के इतिहास में मात्र 9 महिलाओं ने ही कुरुक्षेत्र सीट पर आजमाया भाग्य

87
kurukshetra Lok Sabha Constituency
47 वर्षों के इतिहास में मात्र 9 महिलाओं ने ही कुरुक्षेत्र सीट पर आजमाया भाग्य
  • 205 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा चुके

डॉ. राजेश वधवा, India News (इंडिया न्यूज), kurukshetra Lok Sabha Constituency : कुरुक्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में 25 मई को लोकसभा चुनाव की वोटिंग होने जा रही है। ऐसे में चुनाव मैदान में उतरे तमाम प्रत्याशियों के बीच महिला प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा होने लगी है कि आखिर इन लोकसभा चुनावों में महिला उम्मीदवारों की क्या स्थिति रही। बात अगर कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट की करें तो पिछले 47 वर्षों के इतिहास में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर 205 उम्मीदवारों ने सांसद बनने के लिए अपना भाग्य आजमाया, परंतु इन 205 प्रत्याशियों में महिला प्रत्याशियों की संख्या सिर्फ 9 रही।

kurukshetra Lok Sabha Constituency : पहली बार भाजपा ने ही महिलाओं को सीट पर उतारा

दिलचस्प बात यह है कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर पहली बार किसी महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने का श्रेय भारतीय जनता पार्टी को जाता है। भाजपा ने वर्ष 1984 में हुए लोकसभा चुनाव में कमला वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा था। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार हरपाल सिंह को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि चुनाव में हरपाल सिंह विजयी हुए थे।

इसके बाद वर्ष 1996 में जाकर एकमात्र महिला प्रत्याशी कैलाशो सैनी ने समता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा परंतु वह भी हरियाणा विकास पार्टी के प्रत्याशी ओपी जिंदल से चुनाव हार गईं। इसके बाद एक बार फिर वर्ष 1998 में हुए लोकसभा चुनाव में कैलाशोे सैनी ने हरियाणा लोकदल की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप शर्मा को हराया। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर अब तक हुए चुनावों में जीत हासिल कर महिला सांसद बनने का गौरव कैलाशो सैनी के नाम ही दर्ज है, वह भी एक बार नहीं, बल्कि 2 बार वह भी लगातार।

2019 में बसपा की शशि सैनी ने लड़ा चुनाव

कैलाशोे सैनी वर्ष 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में एक बार फिर विजयी हुईं थी। इस बार उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार ओपी जिंदल को हराकर 1996 में मिली हार का बदला भी लिया। इसके बाद 2004 से 2019 तक हुए 4 लोकसभा चुनावों में अब तक मात्र 3 महिलाएं हीं लोकसभा चुनावों में कुरुक्षेत्र सीट पर अपना भाग्य आजमाने उतरी, परंतु उन्हें जीत हासिल नहीं हुई। वर्ष 2009 के चुनाव में सुनीता धारीवाल ने आज़ाद उम्मीदवार के रूप में अपना भाग्य आजमाया।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में इंडियन बहुजन संदेश पार्टी कांशीराम से कांता आलडिया ने चुनाव लड़ा। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र सीट पर बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर शशि सैनी ने चुनाव लड़ा और वह तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें 75,625 वोट मिले जबकि इनेलो के उम्मीदवार अर्जुन चौटाला चौथे स्थान पर रहे, उन्हें इस चुनाव में 65 हज़ार वोट हासिल हुए।

यह भी पढ़ें : CM Nayab Singh Saini Cabinet Portfolio Allocation : प्रदेश सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, नोटिफिकेशन जारी

यह भी पढ़ें : Fatehabad School Bus Accident : प्रदेश में एक और बस हादसे का शिकार, बड़ा हादसा टला